जाह्नवी कपूर ने खरीदी लग्जीरियस न्यू कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
Janhvi Kapoor New Car: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पिछले कुछ समय से जाह्नवी कपूर अपनी लव लाइफ और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वहीं अब उन्होंने एक बेहद कीमती लग्जीरियस कार भी खरीद ली है।
जाह्नवी कपूर को लग्जरी गाड़ियों का शौक
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर को लग्जरी गाड़ियों का शौक है और उनके कलेक्शन में कई महंगी कारें शामिल हैं। जाह्नवी खुद बता चुकी हैं कि उन्हें गाड़ियां अट्रैक्ट करती हैं। फिलहाल खबर है कि जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक नई लग्जीरियस कार खरीदी है।

जाह्नवी कपूर ने खरीदी नई लग्जीरियस कार
जाह्नवी कपूर के इस नई कार की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए के आसपास है। एक्ट्रेस की नई कार के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' गत 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ती। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है लेकिन जाह्नवी का नाम अब उनकी नई कार को लेकर सुर्खियों में आ रहा है।
जाह्नवी कपूर ने की नई कार की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जाह्नवी कपूर ने हाल ही में ब्रांड न्यू टोयोटा लेक्सस एमपीवी कार खरीदी है जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये है। उनकी कार सोनिक-एजेंटा कलर की है जिसे एक बार देखने वाला दोबारा पलटकर जरूर देखेगा। ये कार रेकलाइनर सीटर है जिसमें एक छोटी फ्रिज, छोटी टीवी और वर्ल्ड क्लास एमिनिटीज मौजूद हैं।
नई कार के शानदार फीचर्स
जानकारी के अनुसार इस कार में कई सेफ्टी फीचर्स हैं जो किसी सेलिब्रिटी की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखती है। इस कार की टॉप स्पीड 190 kmph है और ये 8.7 सेकेंड में 100 kmph चलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा लेक्सस एमपीवी का एक्स-शोरूम प्राइज 2.50 करोड़ रुपये है जबकि ऑन रोड प्राइज 2.87 करोड़ रुपये के आसपास है।
जाह्नवी कपूर की कुल संपत्ति और कमाई
साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से जाह्नवी कपूर ने अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह एक फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक जाह्नवी कपूर के पास इस समय 82 करोड़ रुपये की कुल सपंत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications