Janhvi Kapoor के बर्थडे पर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने लुटाया प्यार, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। शिखर ने सोशल मीडिया पर जाह्नवी के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की।

Shikhar Pahariya Wished Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का आज यानी 6 मार्च को अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनको फैंस से लेकर सभी बड़े सितारे सोशल मीडिया के जरिए उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के साथ एक रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की।

जाह्नवी कपूर को शिखर ने किया खास अंदाज में विश

जाह्नवी कपूर को शिखर ने किया खास अंदाज में विश

शिखर पहाड़िया द्वारा शेयर की गई तस्वीर में दोनों मालदीव के समुद्र किनारे पोज देते हुए नजर आए। तस्वीर में दोनों चांद की तरफ देखते हुए रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने जाह्नवी कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए दिल वाला इमोजी लगाया है।

शेयर की रोमांटिक तस्वीर

शेयर की रोमांटिक तस्वीर

शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर की इस फोटो में देखा जा सकता है कि, दोनों का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। दोनों कैमरी की तरफ पीठ करके समुद्र किनारे रात के दृश्य का लुत्फ उठा रहे हैं। फोटो में शिखर ने जाह्नवी को करीब से पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की यह रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्या शिखर ने कंफर्म किया रिलेशनशिप?

क्या शिखर ने कंफर्म किया रिलेशनशिप?

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के इस पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर रिशेयर किया है। फोटो देख फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि ये तस्वीर तब की है जब जाह्नवी कपूर हाल ही में मालदीव वैकेशन पर थीं। अब इस तस्वीर के बाद से दोनों के रिलेशनशिप की अफवाह ने जोर पकड़ लिया है।

पहले भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं शिखर और जाह्नवी

पहले भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं शिखर और जाह्नवी

आपको बता दें कि, शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। उन्होंने पहले जान्हवी कपूर को कथित तौर पर पहले डेट किया है। हालांकि बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी और बाद में दोनों अलग हो गए। लेकिन यह कपल अब एक बार फिर से साथ नजर आ रहे हैं क्योंकि उन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

हाल ही में जाह्नवी कपूर को शिखर और पिता बोनी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस जल्द ही वरुण धवन के साथ अपनी आगामी फिल्म बवाल में नजर आएगी। उम्मीद है कि, इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Recommended Video

    Film 'Mili' की Screening पर पहुंची Rekha, Janhvi Kapoor को लगाया गले | वनइंडिया हिंदी*Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+