जब जाह्नवी कपूर का शिखर पहाड़िया से हुआ था ब्रेकअप, जानें फिर दोनों कैसे आए साथ? दिलचस्प है लव स्टोरी
Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते कुछ समय से उनका नाम रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को एकसाथ पार्टी तो कभी मंदिरों में देखा जाता है।
जाह्नवी कपूर ने खुद करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 8 में खुलासा किया था कि वह शिखर को प्यार से शिखू बुलाती हैं। यहां तक कि जाह्नवी ने उनका स्पीड डायल में नंबर रखा है। हालांकि इसके बावजूद दोनों में किसी ने अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई। वहीं हाल ही में जाह्नवी को फिल्म मैदान की स्क्रीनिंग के दौरान कस्टामइज्ड नेकलेस में देखा गया। जिसमें शिखर का नाम 'शिक्खू' लिखा हुआ था।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये माना जा रहा है कि जाह्नवी ने शिखर पहाड़िया संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। फैंस दावा कर रहे हैं कि दोनों अब जल्द ही शादी की अनाउंसमेंट भी कर सकते हैं। वैसे आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि शिखर पहाड़िया संग उनकी मुलाकात एक कॉमन दोस्त की वजह से हुई थी। इस बीच दोनों का रिलेशनशिप शुरुआत में काफी अच्छा चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब जाह्नवी ने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो श्रीदेवी ने उन्हें किसी भी रिलेशनशिप के लिए मना कर दिया था। जिसकी वजह से जाह्नवी ने शिखर से दूरी बना ली थी। श्रीदेवी का कहना था कि वह फिलहाल अपने काम पर फोकस करें।
शिखर पहाड़िया से अलग होने के बाद जाह्नवी कपूर का नाम ईशान खट्टर के साथ जुड़ा था। दोनों ने फिल्म धड़क से साल 2018 में डेब्यू किया था। टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी को बाद में एहसास हुआ था कि शिखर ही उनका सच्चा प्यार हैं और दोनों फिर से साथ आ गए।
कॉफी विद करण में जाह्नवी ने खुलासा किया था कि शिखर को उनके परिवार वाले भी काफी पसंद करते हैं और वह पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के बेहद करीब हैं। बता दें कि, शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। इस जोड़ी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब फैंस को इंतजार है कि आखिर दोनों कब अपने रिश्ते को कंफर्म करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications