Janhvi Kapoor ने छोटी बहन खुशी कपूर को दी डेटिंग को लेकर सलाह, कहा- 'मत करना एक्टर को डेट क्योंकि...'

जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने उन्हें डेटिंग से जुड़ी एक बेहद ही दिलचस्प सलाह दी।

Janhvi Kapoor Khushi Kapoor बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेसेस में शुमार जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग 4 साल हो चुके हैं। इन 4 सालों में उन्होंने कई फिल्में की हैं। अब जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वहीं बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले जाह्नवी कपूर ने बड़ी बहन होने के नाते अपनी बहन को एक खास सलाह दी। ये सलाह फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर है।

जाह्नवी कपूर ने दी बहन खुशी को सलाह

जाह्नवी कपूर ने दी बहन खुशी को सलाह

दरअसल जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिली को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म को लेकर एक्ट्रेस जोर-शोर से प्रमोशन में जुटी हैं। हाल ही में 'फिल्म कंपेनियन' को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर से जब पूछा गया कि वह अपनी खुशी कपूर को क्या सलाह देना चाहती हैं?

बोलीं- 'मत करना एक्टर को डेट'

बोलीं- 'मत करना एक्टर को डेट'

खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। ऐेसे में जाह्नवी कपूर ने उनको सलाह देते हुए कहा कि, "'कभी किसी एक्टर को डेट मत करना। एक्ट्रेस ने हंसते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि जिस तरह से मैं और खुशी हैं, हमारे लिए यही बेहतर है।' अब जाह्नवी ने ऐसी सलाह अपने अनुभव से दी है या फिर कुछ और इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

खुशी कपूर के करियर को लेकर दी सलाह

खुशी कपूर के करियर को लेकर दी सलाह

जाह्नवी कपूर ने आगे खुशी कपूर को करियर से जुड़ी सलाह दी और कहा कि, 'मैं चाहती हैं कि ख़ुशी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे। अपनी अहमियत जाने और समझे कि उसके लिए यहां बहुत कुछ है। इसके बावजूद कि इंस्टाग्राम पर फेसलेस लोग क्या कह सकते हैं। वह हमेशा अपना बेस्ट दे और अच्छे से करियर पर फोकस करे'।

खुशी कपूर करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

खुशी कपूर करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाली हैं। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म से कई सितारे डेब्यू करने वाले हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाति अग्स्त्या नंदा भी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

वहीं जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म मिली के अलावा एक्ट्रेस के पास और भी कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन पर हैं। वह जल्द ही फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव भी होंगे। इसके अलावा वह फिल्म बवाल में दिखाई देंगी। जो कि अगले साल अप्रैल 2023 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+