'दो दिन थे बेहद मुश्किल...' जाह्नवी कपूर ने फैंस को बताया कोरोना पॉजिटिव होने के बाद का दर्द

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों के घर कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि वो उनकी बहन खुशी कपूर कोरोना पॉजिटिव हुए थे...

मुंबई, 11 जनवरी। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों के घर कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि वो उनकी बहन खुशी कपूर कोरोना पॉजिटिव हुए थे जिसके बाद उन्होंने कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया और अब वो दोनों निगेटिव आ गए हैं।

Janhvi Kapoor

जाह्नवी कपूर ने जो स्टोरी शेयर की है उसमें एक्ट्रेस ने लिखा है कि 3 जनवरी को कोविड मैं और खुशी दोनों कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद बोनी कपूर , जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर तीनों सभी घर में क्वांरटीन हो गए। जाह्नवी कपूर ने आगे लिखा कि इस दौरान हमने बीएसी की होम आइसोलेशन की गाइडलाइन्स का पालन किया और अब हम दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

दो दिन थे बेहद मुश्किल
जाह्नवी कपूर ने आगे लिखा कि शुरुआत के दो दिन बेहद कठिन थे लेकिन उसके बाद सब धीरे- धीरे ठीक होने लगा। इस वायरस से बचने के लिए सिर्फ एख ही तरीका है जो है मास्क लगाएं और वैक्सिनेट हों। इसके साथ ही जाह्नवी कपूर ने सभी को अपना ध्यान रखने की सलाह भी दी।

मुंबई में कोरोना कहर
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को कोरोना के 13,648 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 5 लोगों की मौत हो गई।ग्रेटर मुंबई नगर निगम (एमसीजीसी) के अनुसार, शहर में कोरोना के 1,03,862 सक्रिय ​​​​मामले हैं। सोमवार को कोरोना से 27,214 मरीज ठीक भी हुए। वहीं, रविवार को मुंबई में कोरोना के 19,474 मामले सामने आए जबकि 7 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को मुंबई में 798 कोरोना पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

देश में है ये संक्रमित का आंकड़ा
भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए 11 जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक दिन में 69 हजार 959 मरीज कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना से 277 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 8 लाख के पार चली गई है। वर्तमान में भारत में कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या 8 लाख 21 हजार 446 है।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड सिंगर लता मंगेशकर हुईं कोरोना संक्रमित, ICU में कराना पड़ा भर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+