Jana Nayagan Release Date: 'जन नायकन' की रिलीज डेट फाइनल, थलपति विजय की आखिरी फिल्म करेगी धमाका?
Jana Nayagan Release Date: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म जन नायकन की रिलीज को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। खबर है कि फिल्म आगामी 8 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
8 मई 2026 को रिलीज हो रही है 'जन नायकन'
हालांकि मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन इंडस्ट्री में 8 मई 2026 की तारीख को लेकर लगभग मुहर लग चुकी है। इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि फिल्म को 22 जून 2026 को यानी थलपति विजय के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा लेकिन अब नई रिलीज डेट ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।

सेंसर बोर्ड विवाद बना सबसे बड़ी बाधा
-'जन नायकन' की रिलीज में सबसे बड़ा रोड़ा सेंसर बोर्ड के साथ चला विवाद था। फिल्म को सबसे पहले एग्जामिनिंग कमेटी के पास भेजा गया था जहां कुछ सीन पर आपत्ति जताई गई थी। इसके बाद मामला रिवाइजिंग कमिटी तक पहुंचा था, जिससे रिलीज में बार-बार देरी होती रही।
-पहले ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी और एडवांस बुकिंग में ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी थी लेकिन सेंसर क्लियरेंस न मिलने के कारण आखिरी वक्त पर इसे रोकना पड़ा था। अब खबर है कि सभी अड़चनें दूर हो चुकी हैं और फिल्म की रिलीज को हरी झंडी मिल गई है।
ऑनलाइन लीक से बढ़ी टेंशन, फिर भी हाई है उम्मीदें
-रिलीज से पहले फिल्म 'जन नायकन' के ऑनलाइन लीक होने की खबरों ने मेकर्स की चिंता जरूर बढ़ाई है। ऐसे मामलों में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ता है लेकिन थलपति विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स को अभी भी फिल्म से धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद है।
-खास बात ये है कि 'जन नायकन' को थलपति विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के रिलीज के बाद थलपति विजय ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना लेंगे और पूरी तरह राजनीति में एक्टिव हो जाएंगे। ऐसे में इस फिल्म की अहमियत और भी बढ़ गई है।
फिल्म की दमदार स्टारकास्ट और कहानी में ट्विस्ट
-इस फिल्म का निर्देशन H. Vinoth ने किया है। फिल्म में थलपति विजय एक पूर्व पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे, जो कहानी को एक अलग ही दिशा देता है।
-इसके अलावा फिल्म में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल विलेन के रूप में दिखाई देंगे जबकि प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन और ममिता बाइजू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फैंस के लिए इमोशनल मोमेंट बनने वाली है फिल्म
'जन नायकन' सिर्फ एक बड़ी रिलीज नहीं बल्कि थलपति विजय के करियर का खास पड़ाव भी है। एक सुपरस्टार के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म होने की वजह से ये प्रोजेक्ट फैंस के लिए बेहद भावुक मायने रखता है। अब सबकी नजरें मेकर्स के ऑफिशियल ऐलान पर टिकी हैं लेकिन इतना तय है कि 8 मई 2026 को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है।













Click it and Unblock the Notifications