India Bangladesh Visa: तनाव के बीच पिघली बर्फ! भारत ने बांग्लादेश के लिए खोला ट्रैवल वीजा

India travel visa Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में लंबे समय बाद एक सकारात्मक कदम देखने को मिला है. करीब दो साल से बंद पड़ी ट्रैवल वीजा सर्विस अब फिर से शुरू होने जा रही है. ढाका में भारत के नए हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने पदभार संभालते ही इसकी घोषणा कर दी. इससे इलाज, बिजनेस, पढ़ाई और फैमिली विजिट के लिए भारत आने की तैयारी कर रहे हजारों बांग्लादेशी नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी.

माना जा रहा है कि यह फैसला दोनों देशों के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है, क्योंकि पिछले कुछ समय से राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं के चलते आवाजाही पर असर पड़ा था.

India travel visa Bangladesh

दो साल बाद फिर खुले भारत आने के रास्ते

करीब दो साल पहले सुरक्षा हालात और दोनों देशों के रिश्तों में आई खटास की वजह से भारत ने ट्रैवल वीजा जारी करना रोक दिया था. इस फैसले का असर सबसे ज्यादा उन लोगों पर पड़ा जो इलाज, घूमने, रिश्तेदारों से मिलने या छोटे बिजनेस के लिए भारत आते थे. अब 28 जून से फिर से ट्रैवल वीजा के लिए आवेदन शुरू होंगे. इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी और दोनों देशों के बीच लोगों का आना-जाना पहले की तरह आसान हो सकेगा.

नए हाई कमिश्नर ने संभालते ही लिया बड़ा फैसला

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और भारत के नए हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को अपने क्रेडेंशियल सौंपने के बाद आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी संभाली. इसके तुरंत बाद उन्होंने भारतीय वीजा सेंटर पहुंचकर ट्रैवल वीजा दोबारा शुरू करने का ऐलान किया. खास बात यह है कि त्रिवेदी इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने पद संभालते ही लोगों से जुड़े इतने बड़े फैसले की घोषणा की.

ये भी पढ़ें: Teesta River Row: चीन को चिकन नेक पर लाया बांग्लादेश, तीस्ता नदी पर कर ली बड़ी डील! भारत की बढे़गी टेंशन?

पांच शहरों से मिलेगी वीजा की सुविधा

दिनेश त्रिवेदी ने बताया कि ट्रैवल वीजा के आवेदन ढाका, राजशाही, चट्टोग्राम, सिलहट और खुलना स्थित पांच भारतीय वीजा सेंटर्स से लिए जाएंगे. आने वाले समय में इस सर्विस का और विस्तार भी किया जाएगा. यानी ज्यादा लोगों को आसानी से वीजा मिल सकेगा. वहीं मेडिकल इमरजेंसी वाले लोगों के लिए पहले की तरह मेडिकल वीजा जारी होते रहेंगे, ताकि इलाज के लिए आने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो.

क्यों बंद हुई थी वीजा सर्विस?

अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ गई थी. इसके बाद मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार के दौरान भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव देखने को मिला. सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए भारत ने ट्रैवल वीजा सर्विस रोक दी थी. इस फैसले से छात्रों, बिजनेस करने वालों और आम यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: Bangladesh J-10CE Fighter Jet Deal: चीन से J-10CE खरीदेगा बांग्लादेश, भारत के लिए क्यों बढ़ा 'टू-फ्रंट' खतरा

रिश्तों में नई शुरुआत का संकेत

ट्रैवल वीजा दोबारा शुरू होने को सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि दोनों देशों के रिश्तों में सुधार के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है. लोगों के बीच संपर्क बढ़ने से भरोसा मजबूत होगा और ट्रेड, टूरिज्म, एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर को भी फायदा मिलेगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर दोनों देशों के बीच बातचीत का माहौल इसी तरह आगे बढ़ता रहा, तो आने वाले समय में कई और सहयोगी फैसले भी देखने को मिल सकते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+