Bharat Tiwari Encounter: 'कुत्ता-बिल्ली था मारा गया', भरत तिवारी पर विवादित बयान देने वाले नागमणि कुशवाहा कौन?

Nagmani Kushwaha Bharat Tiwari Encounter: बिहार में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

उन्होंने भरत तिवारी को "कुत्ता-बिल्ली" बताते हुए कहा कि वह एक अपराधी था और उसकी मौत पर ज्यादा बहस की जरूरत नहीं है। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर नागमणि कुशवाहा कौन हैं और उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा है?

Nagmani Kushwaha Bharat Tiwari Encounter

भरत तिवारी पर बयान से क्यों मचा बवाल?

एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान नागमणि कुशवाहा से भरत तिवारी की मौत पर सवाल पूछा गया। जवाब में उन्होंने कहा कि "भरत तिवारी जैसे कुत्ता-बिल्ली का नाम लेते हैं, वह अपराधी था और मारा गया।" उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे असंवेदनशील बताया, जबकि कुछ लोगों ने उनके बयान का समर्थन भी किया। इसके बाद राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।

ये भी पढे़ं: 'भरत की तरह छोटे बेटे को भी मरवा देंगे', Bharat Tiwari की रोती मां का SP पर आरोप, बोलीं- केस खत्म करने का दबाव

कौन हैं नागमणि कुशवाहा?

नागमणि कुशवाहा बिहार की राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और राज्य की राजनीति में कई दशक से सक्रिय हैं। खास बात यह है कि वे लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद, चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं। उनके पिता जगदेव प्रसाद भी बिहार के बड़े समाजवादी नेताओं में गिने जाते थे।

14 बार बदली पार्टी, फिर बीजेपी में वापसी

नागमणि कुशवाहा का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने अपने करियर में कई बार राजनीतिक दल बदले हैं। बताया जाता है कि वह अब तक करीब 14 बार पार्टी बदल चुके हैं। अगस्त 2025 में उन्होंने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इससे पहले भी वे दो बार बीजेपी में रह चुके हैं। फिलहाल उन्हें बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के करीबी नेताओं में गिना जाता है।

भगवान राम पर पुराने बयान की भी हो रही चर्चा

भरत तिवारी वाले बयान के बाद नागमणि कुशवाहा का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर फिर से वायरल होने लगा। उस वीडियो में वह कहते नजर आते हैं कि वे भगवान राम को भगवान नहीं मानते। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर राम भगवान थे तो उनकी मृत्यु कैसे हुई। उस समय भी उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। अब नया विवाद सामने आने के बाद पुराने बयान की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें: Bharat Tiwari Post Mortem Report: भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

नागमणि कुशवाहा पर भड़के लोग

बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पूरे बिहार में लोग उन्हें शहीद बताते हुए सरकार और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सत्ताधारी गठबंधन के कुछ नेताओं ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया। भरत तिवारी की तुलना "कुत्ता-बिल्ली" से करने वाले उनके बयान पर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+