Jamtara Season 2: बुआ जी का इंटेंस डार्क लुक देखकर रह जाएंगे हैरान, अब होगा पहले से भी बड़ा स्कैम

जामताड़ा के पहले सीजन में स्कैम के चक्कर में कई लोगों ने अपने पैसे गंवा दिए थे। इस बार कुछ बहुत ही बड़ा होने वाला है।

मुंबई, 24 सितंबर: 'जामताड़ा सीजन 2' का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। अब सीरीज का सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर लाइव हो चुका है। पहले सीजन में स्कैम के चक्कर में कई लोगों ने अपने पैसे गंवा दिए थे। इस बार कुछ बहुत ही बड़ा होने वाला है। जामताड़ा सीजन 2 में रॉकी और सन्नी एक बार फिर से ठगने के लिए तैयार हो चुके हैं।

Jamtara

जामताड़ा का पहला सीजन काफी पॉपुलर हुआ था। लोगों ने इसे बेहद पसंद किया था। आखिरकार स्पर्श श्रीवास्तव, अंशुमान पुष्कर, अक्षा परदसानी, दिव्येंदु भट्टाचार्य, अमित सियाल, मोनिका पंवार और पूजा झा 2 साल बाद अहम किरदारों में लौट रहे हैं।

निर्देशक सौमेंद्र पाधी और लेखक त्रिशांत श्रीवास्तव द्वारा निर्मित इस सीरीज के दर्शक खूब दीवाने हैं। इसके सीजन 2 में कई असली घटनाएं सामने आएंगी। इसमें स्कूल छोड़ने वाले उन युवाओं की कहानी दिखाई गई है, जो एक फिशिंग घोटाले में शामिल होते हैं।

पहले सीजन में सनी और रॉकी में कॉम्पीटीशन दिखाया गया था कि कौन बड़ा स्कैमर है। वहीं इस सीजन में चीजें और भी मुश्किल हो गई हैं। ऐसे में गुड़िया की कहानी इसे और भी पेचीदा बनाती है। वो अपने अंदर नजाने कितनी कहानीयां समेटे हुए है।

इस सीजन में ब्रजेश भान ने विलेन का जबरदस्त किरदार अदा किया है। उनकी बुआ बनी सीमा पाहवा का इंटे्स डार्क लुक आपको इंप्रेस किए बिना नहीं मानेगा। सीमा के साथ ही इस सीजन में एक नए स्कैमर की भी एंट्री हुई है।

परफॉर्मेंस की बात की जाए, तो हर कोई अपने रोल में एकदम मंझा हुआ नजर आता है। स्पर्श श्रीवास्तव, मोनिका पंवार, अंशुमन पुष्कर, अमित सियाल और अक्षा परदासने जैसे बेहतरीन कलाकारों ने सीजन 1 की ही तरह इस दूसरे सीजन में भी अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

सीरीज में नोटबंदी के असर से फिशिंग पर भी पड़ने वाले असर और ब्लैक मनी को कंवर्ट करने का तरीका दिखाया गया है। सीरीज में गालियां खूब भर भरकर दी गई हैं। इसके साथ ही म्यूजिक और साउंड भी इसमें अच्छा इस्तेमाल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+