'पाताल लोक-2' के लिए जयदीप अहलावत ने 50 गुना बढ़ाई फीस, अब इतने करोड़ रुपये लेंगे

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: साल 2020 में अमेजन प्राइम पर एक सीरीज रिलीज हुई, जिसका नाम था 'पाताल लोक'। बहुत ही कम वक्त में इस सीरीज ने देशभर में तहलका मचा दिया और जमकर कमाई की। दर्शकों के प्यार को देखते हुए हाल ही में मेकर्स ने ऐलान किया था कि इस सीरीज का दूसरा पार्ट भी आएगा। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा पुलिस इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी का किरदार निभाने वाले जयदीप अहलावत की हुई थी। पहले पार्ट की कामयाबी को देखते हुए अब उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है।

पहले पार्ट में मिली कम राशि

पहले पार्ट में मिली कम राशि

सीरीज से जुड़े एक अंदरूनी सूत्र ने पिंकविला को बताया कि पाताल लोक के हिट होने के बाद टीम में काफी ज्यादा जोश है। ये इंडस्ट्री प्रतिभा और सफलता का सम्मान करती है। ये सीरीज हिट हुई तो उसमें जयदीप की अहम भूमिका थी, हालांकि इसके लिए उनको काफी कम राशि का भुगतान किया गया था। इस वजह से अब उन्होंने दूसरे सीजन के लिए अपनी फीस को 50 गुना तक बढ़ा दिया है।

इतने करोड़ रुपये लेंगे

इतने करोड़ रुपये लेंगे

सूत्र ने बताया कि पहले सीजन के लिए जयदीप ने सिर्फ 40 लाख रुपये लिए थे, जबकि इसने काफी अच्छी कमाई की। इस वजह से अब उन्होंने दूसरे सीजन के लिए 20 करोड़ रुपये की फीस मांगी है। ये राशि पहले सीजन की फीस से 50 गुना ज्यादा है। वैसे तो हिट फिल्मों और सीरीज के बाद एक्टर-एक्ट्रेस अपनी फीस बढ़ा देते हैं, लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि जयदीप की फीस में इतना ज्यादा उछाल आएगा।

अनुष्का के प्रोडक्शन का कमाल

अनुष्का के प्रोडक्शन का कमाल

वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि ये सीरीज अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा के प्रोडक्शन हाउस 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' ने बनाई थी। जिसने काफी सुर्खियां बटोरी। अब अनुष्का ने एक्टिंग के लिए प्रोडक्शन का काम छोड़ दिया है। ये पूरी तरह से उनके भाई देख रहे। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस सीजन को साल के अंत तक या फिर साल 2023 की शुरुआत तक स्ट्रीम करने की प्लानिंग कर रहे है।

करीना के साथ आएंगे नजर

करीना के साथ आएंगे नजर

वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के स्टार्स लगातार ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं। पिछले साल सैफ अली खान तांडव में नजर आए थे, तो वहीं इस साल उनकी पत्नी करीना कपूर ओटीटी पर डेब्यू करने की तैयारी में हैं। वो सुजॉय घोष के एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। जिसमें उनके साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को एक मर्डर मिस्ट्री पर बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+