Janhvi Kapoor का छलका दर्द, श्रीदेवी की बेटी होकर भी नहीं मिली कोई इज्जत, बोलीं- 'दुख होता है'

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने बताया कि एक स्टारकिड होने के नाते उन्हें कई मौके मिले। लेकिन इसके बावजूद इज्जत अब तक नहीं मिली। इसी के साथ उन्होंने बताया कि, मां श्रीदेवी के जाने से उनकी जिंदगी में किस तरह के बदलाव आए।

Janhvi Kapoor On Sridevi: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का आज यानी 6 मार्च को 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन पहली फिल्म रिलीज होने के 5 महीने बाद ही उनकी मां और दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया था। जाह्नवी कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि, श्रीदेवी के जाने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए।

जाह्नवी कपूर ने किया श्रीदेवी को याद

जाह्नवी कपूर ने किया श्रीदेवी को याद

बरखा दत्त से बातचीत में जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी को याद करते हुए कहा कि, "जब मैंने माँ को खोया, तो निश्चित रूप से यह बहुत बड़ी त्रासदी थी, और मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरे दिल में छेद हो गया है। लेकिन मुझे दूसरी तरफ एक यह भी एहसास था कि, मेरी जिंदगी जो भी इस तरह की भयानक चीजें होती हैं शायद मैं उसी चीज के लायक हूं जो मेरे साथ हुआ है"।

'मेरे पास मौके बहुत मिले लेकिन इज्जत...'

'मेरे पास मौके बहुत मिले लेकिन इज्जत...'

जाह्नवी कपूर ने आगे कहा कि, 'मां की मौत के बाद यह एहसास हुआ कि, जो लोकप्रियता उन्होंने हासिल की थी शायद वह मैं कभी ना कर पाऊं। मैं नई चुनौतियां स्वीकार कर सकती हूं और उनसे जीतकर दिखा भी सकती हूं। एक स्टारकिड होने के नाते मेरे पास पेश करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं लेकिन, मैं खुद को साबित करना चाहती हूं'।

'उन चीजों पर करूंगी काम'

'उन चीजों पर करूंगी काम'

जाह्नवी कपूर ने आगे यह भी कहा कि, 'कई बार चीजें उस स्तर तक पहुंच जाती हैं जब मुझे लगता है कि मेरे पास बहुत सारे मौके हैं कुछ करने के। लेकिन आज भी मुझे फैंस की ओर से वो इज्जत नहीं मिल पाई। मुझे लगता है कि, अपनी खुद की नजरों में मैं उन्हीं चीजों के लिए अब काम करना शुरू करूंगी'।

श्रीदेवी की मौत के बाद कैसे जाह्नवी ने की स्क्रीन पर वापसी?

श्रीदेवी की मौत के बाद कैसे जाह्नवी ने की स्क्रीन पर वापसी?

जाह्नवी कपूर ने आगे यह भी बताया कि मां की मौत के बाद कैसे उन्होंने स्क्रीन पर वापसी की। उन्होंने कहा कि, 'वो पूरा महीना मेरे लिए काफी धुंधला पड़ गया है और उसके बाद का भी काफी समय धुंधला है।' उन्होंने कहा कि मां के जाने के बाद उन्होंने अपना अधिक समय काम में बिताया है। बता दें कि, फिल्म धड़क के 5 महीने बाद 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

वहीं जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म 'मिली' में देखा गया था। अब इसके बाद वह राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह वरुण धवन के साथ एक फिल्म 'बवाल' में भी दिखाई देंगी। हालांकि अब तक फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है।

Recommended Video

    Elle Beauty Awards में सितारों को जलवा, Janhvi Kapoor ने फ्लॉन्ट किया फिगर | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+