पाकिस्तान में हुई थी गजल सम्राट जगजीत सिंह की जासूसी, उनको कर दिया गया था बैन, जानें क्या था कारण

Jagjit Singh Birth Anniversary: पाकिस्तान के लिए फ्लाइट में चढ़ते हुए जगजीत सिंह और उनकी पत्नी चित्रा ने एक आदमी को नोटिस किया था। दोनों जब एयरपोर्ट से बाहर निकले तब भी वह शख्स उनके पीछे नजर आया था।

jagjit singh

Jagjit Singh Birth Anniversary: अगर आपको गजल सुनना पसंद है तो जगजीत सिंह का नाम आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर ही होगा। गजलों की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले जगजीत सिंह का 82वां जन्मदिवस है। मखमली आवाज के मालिक जगजीत सिंह के बिना गजलों की दुनिया ही अधूरी है। गजल सम्राट जगजीत सिंह के लिए लोगों की दीवानगी आज भी एक जैसी ही है। जगजीत की जिंदगी कई मजेदार किस्सों से भरी हुई है। अपने कॉलेज के टाइम से गजलें गाने वाले जगजीत सिंह को आज की जेनेरेशन भी सुनना पसंद करती है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी उनकी आवाज की दीवानी थीं और मुंबई में जब भी शो होता था वो बकायदा टिकट खरीदकर जगजीत सिंह को सुनने जाती थीं। लता जी ने भी जगजीत सिंह के साथ एक म्यूजिक एलबम सजदा में गजलें गाई थीं। हालांकि जगजीत सिंह की जोड़ी उनकी पत्नी चित्रा के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाती थी। चित्रा और जगजीत की लव स्टोरी भी बहुत ही अलग है। आइए उनके जन्मदिन के अवसर पर आपको उनकी जिंदगी के ऐसे ही कुछ मजेदार किस्से सुनाते हैं।

 पिता चाहते थे इंजीनियर बनें जगजीत

पिता चाहते थे इंजीनियर बनें जगजीत

आपको बता दें कि जगजीत सिंह का जन्म 8 फरवरी 1941 को राजस्थान के श्री गंगानगर में हुआ था। उनका असली नाम जगमोहन सिंह था। बचपन से ही जगजीत सिंह को गाने का बड़ा शौक था। पिता ने इनके टैलेंट को समझते हुए इन्हें संगीत का प्रशिक्षण दिलवाया था। संगीत में तो जगजीत सिंह हमेशा सफल होते रहे लेकिन पढ़ाई में उनकी रूचि कभी नहीं रही। जगजीत सिंह के पिता चाहते थे कि वह इंजीनियर बनें लेकिन वह बार-बार फेल हो रहे थे। ऐसे में पिता समझ चुके थे कि वो ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। कॉलेज के दिनों में ही जगजीत सिंह को ऑल इंडिया रेडियो में नौकरी मिल गई थी। नौकरी के समय ही जगजीत ने पंडित छगनलाल शर्मा और उस्ताद जमाल खान से संगीत की शिक्षा ली थी।

कॉलेज में उड़ा था जगजीत सिंह का मजाक

कॉलेज में उड़ा था जगजीत सिंह का मजाक

फिल्ममेकर सुभाष घई कॉलेज में जगजीत सिंह के दोस्त थे। एक बार सुभाष घई ने जगजीत सिंह से कॉलेज के प्रोग्राम में गाने के लिए कहा था। जैसे ही कॉलेज में अनाउंसमेंट हुई कि जगजीत सिंह गजल सुनाएंगे तो सामने बैठे लोग हंस पड़े। जैसे ही जगजीत सिंह स्टेज पर पहुंचे थे तो कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें इनकी गजल नहीं सुननी। जगजीत शांति से स्टेज पर आए और उन्होंने गहरी सांस लेकर गजल शुरू कर दी। चंद सेकंड में ही दर्शकों के बीच पहले सन्नाटा छा गया और फिर पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था।

पाकिस्तान में हुई थी जगजीत सिंह की जासूसी

पाकिस्तान में हुई थी जगजीत सिंह की जासूसी

साल 1979 में जगजीत सिंह अपनी पत्नी चित्रा के साथ पहली बार पाकिस्तान के एक शो में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उस समय दोनों देशों के बीच काफी तनाव था। जैसे ही जगजीत पाकिस्तान पहुंचे तो उन्हें लोगों के बर्ताव से साफ समझ आ रहा है कि उनके साथ सही से व्यवहार नहीं किया जा रहा है। फ्लाइट में चढ़ते हुए जगजीत सिंह और उनकी पत्नी चित्रा ने एक आदमी को नोटिस किया था। दोनों जब एयरपोर्ट से बाहर निकले तब भी वह शख्स उनके पीछे नजर आया था।

जासूस जगजीत सिंह का बड़ा फैन था

जासूस जगजीत सिंह का बड़ा फैन था

एक ही शख्स का बार-बार अपने आसपास देखकर जगजीत हैरान हो रहे थे। जब दोनों होटल पहुंचे तो कुछ घंटों बाद उनके रूम की बेल बजी। दरवाजा खोला तो देखा वही शख्स उनके सामने खड़ा था। जगजीत ने पंजाबी में पूछा कि क्या आप हमारी जासूसी कर रहे हैं। एजेंट का जवाब हां था। उस जासूस ने बताया कि उनके कमरे की जासूसी की जा रही है। उस जासूस ने खुद कन्फेशन किया था कि वो इंटेलिजेंस एजेंसी का आदमी है। जगजीत हैरान रह गए थे। उस जासूस ने बताया कि वो जगजीत सिंह का बहुत बड़ा फैन है। वो जासूस अपने लंबे से कोट में जगजीत सिंह के लिए एक तोहफा भा लाया था।

पाकिस्तान में लगा दी गई थी जगजीत के गजलों पर रोक

पाकिस्तान में लगा दी गई थी जगजीत के गजलों पर रोक

जगजीत सिंह पाकिस्तान एक म्यूजिकल टूर पर निकले थे, लेकिन अचानक उस कॉन्सर्ट पर रोक लगा दी गई थी और उनको बैन कर दिया गया था। इसके बावजूद जगजीत सिंह की पाकिस्तान में इतनी ज्यादा फैन फॉलोविंग थी कि उन्हें एक प्रेस क्लब के फंक्शन का न्यौता मिला था। जगजीत सिंह ने वहां पहुंचकर भरे हुए ऑडिटोरियम में परफॉर्मेंस दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+