Jacqueline Sukesh: सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज के पत्रों के जरिए उत्पीड़न करने के आरोपों की याचिका को दी चुनौती
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन फर्नांडीज का नाम जुड़ने के बाद से एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जेल में बंद होने के बावजूद सुकेश अभी भी जैकनीन को लेटर लिखता है, जिसमें से कुछ लेटर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गए। जैकलीन इसको लेकर कुछ दिन पहले दिल्ली के पटियाला कोर्ट दरवाजा खटखटाया था और याचिका दाखिल की थी। वहीं अब जेल में बंद ठग सुकेश ने जैकलीन का पूरा सच सामने लाने की लगता है ठान ली है। सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज के 'उत्पीड़न' वाले आरोपों की याचिका को कोर्ट में चुनौती दे दी है।

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने ठग सुकेश चन्द्रशेखर के 'डराने वाले' पत्रों से सुरक्षा की मांग करते हुए दिल्ली की एक अदालत का रुख किया था वहीं कॉनमैन सुकेश ने ने 22 दिसंबर को एक आवेदन में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को उनके द्वारा भेजे गए 'डराने वाले' पत्रों पर याचिका को चुनौती दी। अपने आवेदन में, चन्द्रशेखर, जो इस समय जेल में हैं, उसने कहा
मैं यह भी स्पष्ट कर दूंगा कि जैसा कि आवेदक (जैकलीन फर्नांडीज) ने आरोप लगाया है कि मैंने उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई है या उसे डराने-धमकाने की कोशिश की है, यह पूरी तरह से गलत है और यह आवेदक द्वारा गलत इरादे से दायर किया गया है।
सुकेश चंद्रशेखर से धमकी से सुरक्षा की मांग करते हुए जैकलीन फर्नांडीज ने दिल्ली की पटियाला कोर्ट का रुख किया था। इस याचिका में एक्ट्रेस ने उससे संबंधित कोई भी कम्युनिकेशन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मीडिया में जारी करने से रोकने की मांग की।
इस याचिका में जैकलीन ने कहा था कि "परेशान करने वाले पत्रों" के "अनचाहा प्रचार करके उसके खिलाफ माहौल तैयार हो रहा है और वो असुरक्षित महसूर कर रही है।
वहीं सुकेश ने जैकलीन की याचिका के खिलाफ दाखिल याचिका में कहा है कि
जेल नियम 585 के अनुसार मैं दोस्तों, परिवार, रिश्तेदारों और कानूनी सलाहकारों को पत्र लिखने का हकदार हूं, मैं अभिव्यक्ति के अधिकार और बोलने की स्वतंत्रता के अधिकार के अंतर्गत भी आता हूं, भले ही मुझे कानून और संविधान के अनुसार कैद में रखा गया है।
इसके साथ ही सुकेश ने अपनी याचिका में दावा किया है कि अगर "धमकी देने वाला और डराने वाला कोई भी लेटर पाया गया तो वह "किसी भी सजा से गुजरने के लिए तैयार" हैं। इसके साथ ही सुकेश ने पूछा फर्नांडीज ने 2022 में हाईकोर्ट क्यों नहीं गई, जबकि उन्होंने उन्हें कई पत्र भेजे थे।
जेल में 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस मे बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया कि वह जैकलीन के आरोपों के बाद इस केस में अनदेखे सबूत उजागर कर देगा।
याद रहे करोड़ों का घोटाला करने वाली जैकलीन दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील की थी कि उसका कोई गलती नहीं है, उसे इस केस में फंसाया गया है।
Neel Nanda: 32 साल की उम्र में कॉमेडियन नील नंदा का निधन, कुछ दिन पहले ही सेलिब्रेट किया था बर्थडे












Click it and Unblock the Notifications