Neel Nanda: 32 साल के कॉमेडियन का निधन, जानिए कौन थे भारतीय मूल के नील नंदा? कुछ दिन पहले मनाया था बर्थडे
Comedian Neel Nanda Demise: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को हंसाने वाला एक नौजवान स्टैंड-अप कॉमेडियन दुनिया को अलविदा कर गया। भारतीय मूल के स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा का महज 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
मनोरंजन जगत में चमकता हुआ सितारा अब डूब चुका है। हालांकि कॉमेडियन नील नंदा की मौत कैसे हुई इसका खुलासा अभी तक हो पाया है, लेकिन उनके निधन से उनके फैंस ना सिर्फ निराश हैं बल्कि सदमे में भी हैं।

परिवार और प्रेमिका के कहने पर नहीं हुआ खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नील की मृत्यु की तारीख और वजह का खुलासा उनके परिवार और प्रेमिका के अनुरोध पर नहीं किया गया है।
भारतीय मूल के अमेरिका बेस्ड कमेडियन नील नंदा ने हाल ही में अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, जिसके कुछ दिनों बाद ही उनकी मौत की खबर मिली है। उनके निधन की खबर उनके एक दशक से ज्यादा समय से मैनेजर रहे ग्रेग वीस ने मीडिया को दी।
11 से साथ मैनेजर ने की पुष्टि
ग्रेग वीस नंदा को तब से जानते थे, जब वह 19 साल के थे। यूएसए टुडे से बात करते हुए वीस ने कहा, "11 साल से अधिक समय से मेरे क्लाइंट की मृत्यु हो गई है। नील ना सिर्फ एक महान हास्य अभिनेता थे, बल्कि एक अच्छे दोस्त और एक शानदार इंसान भी थे।
भारतीय मूल के थे नील
बता दें कि नील को जिमी किमेल लाइव और कॉमेडी सेंट्रल के एडम डिवाइन हाउस पार्टी में अपनी परफॉर्मेंस से पहचान मिली। नील भारतीय मूल के थे, लेकिन वो रहते लॉस एंजेलिस में थे। उनका जन्म अटलांटा, जॉर्जिया में एक प्रवासी भारतीय परिवार में हुआ था। सोशल मीडिया पर नील के तमाम फैंस और करीबी दोस्त उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications