Money Laundering Case: पहली बार आमने-सामने आए जैकलीन और सुकेश, जानें कोर्ट में क्या कुछ हुआ

200 करोड़ रुपए की ठगी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज पहली बार सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडीज आमना-सामना होगा।

Money Laundering Case: 200 करोड़ की ठगी मामले में जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। इस वक्त दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मौजूद हैं जहां ईडी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। पटियाला हाउस कोर्ट में इस मामले की कार्यवाही शुरू हो चुकी है और सुकेश और जैकलीन दोनों इस बार कोर्ट रूम में पहली बार एकसाथ मौजूद हैं।

Jacqueline Fernandez

जैकलीन-सुकेश का हुआ आमना-सामना
आपको बता दें कि, सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ चार्जशीट दर्ज है। फिलहाल कोर्ट रूम में एक्ट्रेस से लगातार सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। इस सुनवाई में आज पहली बार जैकलीन के साथ सुकेश चंद्रशेखर भी मौजूद रहे। कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों कोर्ट रूम में ही मौजूद रहे और इस दौरान बहस होती रही।

एक्ट्रेस ने मांगी विदेश जाने की इजाजत
कोर्ट रूम में जैकलीन ने विदेश जाने की इजाजत मांगी है। जिस पर कोर्ट 22 दिसंबर तक विचार करके अपना फैसला सुनाएगा। बता दें कि, इससे पहले जैकलीन पर गुपचुप तरीके से देश छोड़ने का आरोप लगा था। ईडी का आरोप था कि, एक्ट्रेस ने बिना इजाजत लिए विदेश जाने का प्लान किया था। हालांकि अब देखना होगा कि, क्या कोर्ट उन्हें जाने की इजाजत देगा या नहीं।

20 दिसंबर तक टली थी सुनवाई
बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इससे पहले 12 दिसंबर को भी जैकलीन दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं। ईडी आरोप ने तय करने से पहले एक्ट्रेस से पूछताछ भी की। हालांकि बाद में सुनवाई की तारीक 20 दिसंबर तक टाल दी गई थी। फिलहाल महाठग सुकेश चंद्रशेखर को तिहाड़ जेल में रखा गया है।

Recommended Video

    Sukesh Chandrashekhar की एक और चिट्ठी, MCD Election का किया जिक्र | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+