Ranveer Singh ने ऐसा क्या किया कि जैकलीन फर्नांडिस ने जड़ दिया थप्पड़, एक्ट्रेस ने बताई ये बड़ी वजह
हाल ही में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने खुलासा किया कि कैसे फिल्म सर्कस की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने को स्टार्स रणवीर सिंह और वरुण शर्मा को कैसे थप्पड़ जड़ दिया था।
Jacqueline Fernandez Slapped Ranveer Singh: रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' साल के अंत में 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लगातार पूरी टीम जोर-शोर से प्रमोशन कर रही है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने खुलासा किया कि, फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने रणवीर सिंह और वरुण शर्मा एक थप्पड़ जड़ा था। लेकिन आखिर एक्ट्रेस को ये कदम क्यों उठाना पड़ा आइए जानते हैं।

जैकलीन ने आखिर क्यों जड़ा रणवीर को थप्पड़?
फिल्म सर्कस के प्रमोशन के दौरान जैकलीन फर्नांडिस ने ये बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'मैं शूट के दिन घबरा गई थी और मैंने शॉट में वरुण और रणवीर को सच में थप्पड़ मारा था, मैं इतनी नर्वस थी कि थप्पड़ वाला सीन नहीं किया बल्कि सच में थप्पड़ मार दिया'।

रणवीर ने दिया ऐसा रिएक्शन
जैकलीन ने इसके आगे बताया कि, 'जब मैंने थप्पड़ मारा तो उस वक्त ऐसा लगा कि, जैसे मैंने एक बर्फ तोड़ दी हो'। जैकलीन की इस बात पर अभिनेता रणवीर सिंह अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने जैकलीन की टांग खिचाई की। एक्टर ने कहा कि, 'वरुण, हां अगर आप अपने गाल को बर्फ कहते हैं'।

बोले- "हां जबड़ा तोड़ दिया, जिसके लिए..."
रणवीर सिंह इस बात का आगे बड़ा ही मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं कि, "हां जबड़ा तोड़ दिया, जिसके लिए मुझे बर्फ चाहिए थी।" रणवीर सिंह के इस जवाब से जैकलीन अपनी हंसी नहीं रोक पाई। बता दें कि हाल ही में फिल्म सर्कस का रोमांटिक सॉन्ग 'आशिकी' रिलीज किया गया है।

फिल्म सर्कस में रणवीर का होगा डबल रोल
फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह जुड़वा बच्चों की भूमिका निभा रहे हैं जो एक दूसरे के अस्तित्व से अनजान होते हैं। वहीं वरुण शर्मा भी इस फैमिली एंटरटेनर में डबल रोल प्ले कर रहे हैं। रणवीर के अलावा इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, टीकू तलसानिया, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, व्रजेश हीरजी, सुलभा आर्या, सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की दिलचस्प बात ये है कि, इसमें अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का कैमियो होगा।

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कब होगी रिलीज?
फिल्म सर्कस के अलावा रणवीर सिंह के पास करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी है। जिसमें वह आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।












Click it and Unblock the Notifications