मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगातार तीसरी बार ईडी के सामने पेश नहीं हुईं जैकलीन फर्नांडिस, जानिए क्या बताई वजह

नई दिल्ली, अक्टूबर 16। 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED के समन को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने लगातार तीसरी बार इग्नोर कर दिया है। ईडी के समन के मुताबिक, जैकलीन को शनिवार सुबह 11 बजे तक ईडी के दफ्तर में पेश होना था, लेकिन वो समय पर नहीं पहुंची। इसकी जानकारी उन्होंने ईडी के अधिकारियों को दे दी है और कहा है कि कुछ प्रोशेनल कारणों की वजह से वो ईडी के दफ्तर नहीं आ पा रही हैं। अब ईडी ने जैकलीन को 18 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है।

शुक्रवार को भी पेश नहीं हुईं थीं जैकलीन

शुक्रवार को भी पेश नहीं हुईं थीं जैकलीन

आपको बता दें कि जैकलीन इससे पहले शुक्रवार और गुरुवार को भी ईडी के समन को अनदेखा कर चुकी हैं। शुक्रवार को भी जैकलीन को दिल्ली में ED के दफ्तर में पेश होना था, लेकिन कल भी उन्होंने बिजी शेड्यूल का हवाला देते हुए दिल्ली आने से इनकार कर दिया था। जैकलीन को 200 करोड़ रुपए के एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में गवाह के तौर पर कुछ पूछताछ होनी है।

Recommended Video

    Jacqueline Fernandez, money laundering case में आज फिर ED के सामने नहीं हुईं पेश | वनइंडिया हिंदी
    मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन का होना है बयान दर्ज

    मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन का होना है बयान दर्ज

    आपको बता दें कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन का बयान दर्ज होना है। इस मामले में सुकेश चंद्रशेखर और उसकी साथी लीना पॉल आरोपी हैं। जैकलीन का बयान दर्ज करने के लिए ईडी ने तीन समन भेजे हैं, लेकिन तीनों समन पर जैकलीन पेश नहीं हुई हैं। आज के लिए उन्होंने अधिकारियों से ये कह दिया है कि वो आज भी ईडी के सामने हाजिर नहीं हो पाएंगी।

    जैकलीन बिजी शेड्यूल के चलते नहीं पा रही हैं पेश

    जैकलीन बिजी शेड्यूल के चलते नहीं पा रही हैं पेश

    आपको बता दें कि शुक्रवार को गुरुवार को जैकलीन ने ईडी के अधिकारियों को कहा था कि वो अभी अपने बिजी शेड्यूल की वजह से पेश नहीं हो पा रही हैं, लेकिन जल्द ही दिल्ली में हाजिर होंगी। जैकलीन इन दिनों अक्षय कुमार के साथ ऊटी में एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। जैकलीन ने शुक्रवार को ईडी के अधिकारियों से अगले महीने के पहले सप्ताह तक अपनी पूछताछ को स्थगित करने का अनुरोध किया था।

    क्या है पूरा मामला?

    क्या है पूरा मामला?

    सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन और नोरा फतेही के बीच कोई वित्तीय लेनदेन तो नहीं हुआ? इससे पहले ईडी ने मामले के सिलसिले में अगस्त और सितंबर में कई मौकों पर जैकलीन का बयान दर्ज किया था। अपने पहले बयान में, उसने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया कि वह भी सुकेश की शिकार थी और उसने किसी भी गलत काम से इनकार किया। सुकेश चंद्रशेखर, उनकी पत्नी लीना और छह अन्य ईडी की हिरासत में हैं।

    ये भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग: क्या आरोपी चंद्रशेखर से मिले नोरा फतेही को महंगे गिफ्ट, सामने आई एक्ट्रेस की सफाई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+