श्रीलंका के सपोर्ट में जैकलीन ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- मेरे देश के लोगों को किसी की जजमेंट की जरूरत नहीं
मुंबई। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अटैक पार्ट 1 को लेकर चर्चा में आईं जैकलीन फर्नांडीज ने श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों से मदद करने और श्रीलंका के साथ खड़े होने की अपील की है। जैकलीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जैकलीन ने बताया कि 'इतिहास का सबसे खराब आर्थिक संकट' कहे जाने वाले श्रीलंकाई नागरिकों को COVID-19 महामारी का असर देखने को मिल रहा है। क्योंकि महामारी के शुरुआत के बाद से ईंधन और खाद्य आपूर्ति में कमी का सामना करना पड़ रहा है।

जैकलीन को हाल ही में जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म 'अटैक' में देखा गया है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एस तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा था, 'श्रीलंका टुगेदर'। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा कि एक श्रीलंकाई होने के नाते मेरे देश और उसमें रहने वाले लोगों के ऐसे हाल होते देखना दिल दहला देने वाली बात है। जब से यह क्राइसिस शुरू हुआ है। मुझे दुनियाभर से कई बातें सुनने को मिली हैं। मैं कहना चाहूंगी कि कुछ भी देखने के बाद यूं ही निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
इसके अलावा लिखा कि दुनिया और मेरे देश के लोगों को किसी की जजमेंट की जरूरत नहीं है। उन्हें दया और सपोर्ट की जरूरत है। उनकी ताकत और भलाई के लिए 2 मिनट का मौन रख की गई प्रार्थना आपको उनके ज्यादा नजदीक लेकर आएगी।'
श्रीलंका को कई दिनों से सार्वजनिक विरोध का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें सरकार द्वारा आर्थिक संकट, घंटों की बिजली कटौती और ईंधन और अन्य आवश्यक आपूर्ति में कमी को हल करने के लिए तत्काल उपाय किए जाने का आह्वान किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications