जैकलीन के लिए खाना बन गया था दुश्मन, सेक्सी दिखने के चक्क्कर में झेला बहुत कुछ
मुंबई, 16 मार्च। फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और बड़ी संख्या में उनके फैंस हैं। जैकलीन ने अपनी खाने की आदतों के बारे में खुलकर बात की है कि कैसे जब वह 20 की उम्र की थीं तो तो वह गलत डाइट लेती थीं। शिल्पा शेट्टीके साथ उनके नए शो पर बात करते हुए जैकलीन ने अपनी इन आदतों के बारे में खुलकर बात की, उन्होंने कहा कि वह अपने आप को इस गलत डाइट की वजह से सजा देती थीं। बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस मिस श्रीलंका भी रह चुकी हैं।

खाने की आदतें नहीं थी ठीक
बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने अपना नया शो शेप ऑफ यू शुरू किया है। शो के पहले एपिसोड में उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस से बात की। जब शिल्पा ने जैकलीन से पूछा कि क्या जब आप तनाव में होती हैं तो अपनी खाने की आदत बदल देती हैं। जिसके जवाब में जैकलीन ने कहा कि जब मैं अपनी 20 की अवस्था में थी तो मेरे अंदर बहुत सी गलत खाने की आदतें थीं। मेरे साथ यह सब ज्यादातर दिखावे में होता था। उस वक्त मुझे इसका एहसास नहीं हुआ, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर आने के बाद मुझपर खुद से दबाव आने लगा।

वह दौर डरावना था
जैकलीन ने कहा कि जब मैं अतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंची तो मुझपर खुद से यह दबाव आने लगा। मुझे पता नहीं था इसे कैसे संभाला जाए। खाना मेरा दुश्मन बन गया। जब मैं अपनी 20 की अवस्था में पहुंची और मुझे कैमरा का सामना करना पड़ा तो मुझे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जैकलीन ने कहा कि मुझे इस बात की चिंता होती थी कि मैं कैमरे के सामने कैसी दिखूंगी। मुझे ऐसा लगता था कि मुझे अपनी खाने की आदत के लिए खुद को सजा देनी चाहिए। लेकिन अच्छी बात यह है कि मैं खुद को इन सब चीजों से बाहर निकाल पाई।

समय के साथ पड़ गई आदत
अपने अनुभव को साझा करते हुए जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि धीरे-धीरे समय के साथ यह ठीक होने लगा। ऐसा भी समय आया जब मैं महीनों तक अपनी पसंद की चीजों को नहीं खाती थी और फिर इसकी आदत पड़ गई। लेकिन यह काफी डरावना था, लेकिन इसने मुझे निसंदेह मजबूत बनाया, खाने के बारे में मुझे और भी जागरूक बनाया। मुझे एक अभिनेत्री ने बताया कि तुम्हें शिल्पा शेट्टी की तरह बनना चाहिए। वह अपने खाने को बहुत ही सलीके से चुनती हैं और इसको लेकर काफी जागरुक रहती हैं।

बच्चन पांडे में आएंगी नजर
बता दें कि जैकलीन जल्द ही अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनॉन, पंकज त्रिपाठी, अरशद वारसी हैं। फिल्म 18 मार्च को रिलीज हो रही है। फिलहाल अक्षय कुमार फिल्म की पूरी टीम के साथ इसके प्रमोशन में जुटे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार एक विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो लोगों की पैसों के लिए हत्या करते हैं और कहते हैं कि मुझे लोगों को मारने में मजा आता है।












Click it and Unblock the Notifications