मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नींडीज को कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, इस दिन होगी अगली सुनवाई
जैकलीन फर्नींडीज को 50,000 रुपये के बॉन्ड के तहत अंतरिम जमानत दी गई है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने एक्ट्रेस से तकरीबन 8 घंटों तक पूछताछ की थी।
मुंबई, 26 सितंबर: लंबे समय से सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी जैकलीन फर्नांडीज को अब राहत मिलती दिख रही है। 100 करोड़ के इस मामले में एक्ट्रेस को अंतरिम जमानत दी जा चुकी है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने एक्ट्रेस को 50,000 रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दी है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने एक्ट्रेस से तकरीबन 8 घंटों तक पूछताछ की थी। इस मामले में अब अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होनी है।
7 करोड़ के लिए थे गिफ्ट्स
बताते चलें कि लंबे समय से जैकलीन से इस मामले को लेकर पूछताछ चल रही है कथित तौर पर सुकेश से जैकलीन ने तकरीबन 7 करोड़ रुपये के गिफ्ट्स लिए थे। वहीं कॉनमैन ने एक्ट्रेस के परिवार के सदस्यों को कई महंगी कारें, महंगे बैग, कपड़े, जूते और महंगी घड़ियां भी दी थीं।
Recommended Video

जैकलीन को मिली राहत
फिलहाल जैकलीन को कोर्ट ने राहत दी है। एक्ट्रेस के वकील ने उनके लिए जमानत याचिका दायर की। वहीं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने भी जैकलीन की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। तब तक एक्ट्रेस की नियमित जमानत कोर्ट में पेंडिंग है।

50 हजार के मुचलके पर मिली बेल
जैकलीन को कोर्ट ने ये अंतरिम जमानत उनके वकील के अनुरोध पर 50 हजार रुपये के मुचकले पर दी है। बताते चलें कि बीते दिनों एक्ट्रेस से 15 घंटे तक लंबी पूछताछ चली थी।

हाई-प्रोफाइल लोगों को मिला धोखा
सुकेश चंद्रशेखर अभी जेल में है। कॉनमैन पर जैकलीन के अलावा भी कई अभिनेत्रियों को धोखा देने का आरोप है। इसमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों का नाम जुड़ा है।

जैकलीन ने स्वीकारी गिफ्ट्स की बात
जैकलीन ने खुद ये बात स्वीकारी थी कि उन्होंने सुकेश से कई सारे गिफ्ट्स लिए हैं। इस मामले में जैकलीन ही नहीं, नोरा फतेही से भी पूछताछ की गई। निक्की तंबोली भी इस मामले से दूर नहीं हैं। एक्ट्रेस को सुकेश से गुच्ची का महंगा बैक तोहफे में मिला था।












Click it and Unblock the Notifications