जैकलीन फर्नांडिस को मिली कोर्ट से राहत, एक्ट्रेस को मिली विदेश जाने की इजाजत

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने कोर्ट में दुबई जाने की याचिका दायर की थी। अब कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मिल गई है।

Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस लगातार कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। इसकी वजह से उनके काम में भी असर पड़ रहा है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए उन्हें विदेश जाने की अनुमति दी थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने कोर्ट में दुबई जाने की याचिका दायर की थी। अब कोर्ट से विदेश जाने की इजाजत दे दी है।

Jacqueline Fernandez

जैकलीन को मिली कोर्ट से राहत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस ने 16 जनवरी को कोर्ट से दुबई जाने की इजाजत मांगी थी। लेकिन, बिना खास वजह के कोर्ट ने उनकी ये याचिका खारिज कर दी थी। अब एक्ट्रेस ने 27 से 30 जनवरी के लिए कोर्ट से विदेश जाने की अपील की थी। उन्हें यात्रा आवेदन के रूप में एक करोड़ रुपये की सावधि जमा करने का निर्देश दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, अदालत ने जैकलीन को विदेश यात्रा से लौटने के बाद कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।

अब विदेश जाने की मिली अनुमति
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन के वकील प्रशांत पाटिल ने मामले में कोर्ट में लंबी बहस की। जिसके बाद अब फाइनली जैकलीन को विदेश यात्रा करने की इजाजत मिल गई है। वकील ने कहा कि, 'जैकलीन ने कभी भी एक भी तारीख को नहीं छोड़ा है। हमने कोर्ट के साथ पूरा सहयोग किया है। हमने आरोप के तर्क में कभी देरी नहीं की है। ऑस्कर के लिए दुबई जाना जैकलीन के लिए जरूरी था। अगर उन्हें दुबई जाने की इजाजत नहीं मिलती तो, इसका सीधा असर ऑस्कर पर भी होता'।

Recommended Video

    महाठग सुकेश ने लगाया आरोप, Jacqueline Fernandez से जलती थी Nora fatehi | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+