"सुकेश की याद आ रही हैं क्या?" नो मेकअप लुक में नजर आईं जैकलीन फर्नांडिस, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

जैकलीन फर्नांडिस ने नो-मेकअप लुक में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देख फैंस उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

Jacqueline Fernandez No Make Up Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जोड़ा रहा है। ईडी की माने तो जैकलीन ने सुकेश से करोड़ों के महंगे गिफ्ट लिए थे। इसके अलावा सुकेश ने कोर्ट के सामने उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बताया था। जिसके बाद से एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच जैकलीन ने सोशल मीडिया पर अपनी नो-मेकअप लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो कि तेजी से वायरल हो रही हैं।

नो-मेकअप लुक में नजर आईं जैकलीन फर्नांडिस

नो-मेकअप लुक में नजर आईं जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में, जैकलीन फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। जिसके बाद से फैंस उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

जिम आउटफिट पहने ली सेल्फी

दरअसल, जैकलीन फर्नांडिस ने अपने वर्कआउट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह जिम आउटफिट पहने योगा करती हुई नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस नो-मेकअप लुक में दिखाई दीं। वहीं बाकी तस्वीरों पर अगर नजर डालें तो उसमें उन्हें अपने बाल खुले रखकर सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर हुईं बुरी तरह ट्रोल

सोशल मीडिया पर हुईं बुरी तरह ट्रोल

इस दौरान जैकलीन फर्नांडिस ऑरेंज कलर के जिम वाले आउटफिट में नजर आ रही हैं। लेकिन, फैंस को उनका नो-मेकअप लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्हें बुड्ढी कहकर बुरी तरह ट्रोल करने लगे। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर के नाम से भी बुरी तरह ट्रोल किया।

यूजर्स बोले- 'बुड्ढी हो गई तुम तो'

यूजर्स बोले- 'बुड्ढी हो गई तुम तो'

जैकलीन फर्नांडिस की इन तस्वीरों पर लगातार फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "ओएमजी... बुड्ढी हो गई तुम तो"। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, "मैम सुकेश की याद आ रही हैं क्या?" एक ने लिखा, "असलीयत में आप लंगूर लग रही हो।" एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये देखकर सुकेश को प्यार हुआ था क्या?' हालांकि वहीं कुछ फैंस उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।

जैकलीन फर्नांडिस का वर्कफ्रंट

जैकलीन फर्नांडिस का वर्कफ्रंट

वहीं जैकलीन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आई थीं। जिसमें उनके साथ रणबीर सिंह लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। इसके अलावा वह जल्दी ही आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित फिल्म क्रैक में नजर आएंगी। इस फिल्म में जैकलीन के साथ बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल भी लीड रोल निभाएंगे।

Recommended Video

    Sukesh Chandrashekhar Letter Jacqueline Fernandez: जेल से प्यार भरी Holi की बधाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+