Jacqueline Fernandez की मां को पड़ा दिल का दौरा, बहरीन के अस्पताल में किया गया भर्ती

मुंबई। हाल ही में विवादों में घिरीं जैकलीन फर्नांडीज की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को जैकलीन की मां किम फर्नांडीज को दिल का दौरा पड़ गया, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बहरीन के एक अस्पताल में भर्ती हैं। जैकली के पैरेंट्स बहरीन में रहते हैं, जबकि जैकलीन मुंबई में रहती हैं। जैकलीन अपनी मां के काफी करीब हैं। वह अक्सर अपनी मां के साथ की फोटोज शेयर करती रहती हैं। बीते साल क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए वह अपने पैरेंट्स के पास जा रही थीं लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें एयरपोर्ट पर रोककर हिरासत में ले लिया गया था। जैकलीन ठग सुकेश चंद्रशेखर से 200 करोड़ की वसूली के मामले में मुश्किलों में घिरी हुई हैं। जैसे-जैसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की जांच आगे बढ़ती जा रही है। हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं।

jackqueline mother heart attack and she admit in hospital in bahreen

जैकलीन ने ईडी से व्यक्तिगत और प्रोफेशनल कारणों से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी लेकिन प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। ईडी ने यह कहते हुए एक्ट्रेस को बाहर जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया कि अभी मामले की जांच चल रही है। जैकलीन के खिलाफ ईडी ने लुकआउट नोटिस जारी किया था, जिसके चलते उनकी विदेश यात्रा पर पाबंदी लगी हुई है। जैकलीन ने ईडी से नोटिस हटाने की गुजारिश की थी, जिसपर ईडी ने एक्ट्रेस के आवेदन को रद्द कर दिया।

Recommended Video

    Sukesh Chandrashekhar के खिलाफ गवाह बनेंगी Nora Fatehi, खोलेंगी राज़ ! | वनइंडिया हिंदी

    कथित 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा ठग सुकेश चंद्रशेखर से पूछताछ के दौरान जैकलीन फर्नांडीज का नाम सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा है कि सुकेश चंद्रशेखर ने ठगी के पैसों से जैकलीन को 10 करोड़ से अधिक के गिफ्ट दिए हैं। सुकेश ने कथित तौर पर जैकलीन को कई महंगे तोहफे दिए जिन्हें जांच एजेंसी ने जब्त कर लिया है। जैकलीन और सुकेश की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें एक फोटो में जैकलीन और सुकेश किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    अब सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक ने एक प्रेस बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि यह कहना गलत है कि वह एक धोखेबाज और ठग है। वकील का कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर को अभी तक दोषी नहीं ठहराया गया है, इसलिए उन्हें कॉनमैन या ठग नहीं किया जा सकता है। सुकेश चंद्रशेखर के हवाले से वकील ने कहा कि जैकलीन सुकेश की गर्लफ्रेंड थी। दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। उनके व्यक्तिगत संबंधों का आपराधिक मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+