Rowdy लुक में नजर आए जैकी श्रॉफ और टाइगर, पिता के लिए बेटे ने कही ऐसी बात
टाइगर श्रॉफ ने अपने पिता जैकी श्रॉफ के साथ एक बेहद शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बाप-बेटे की जोड़ी को ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है।
मुंबई, 28 जूनः बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'हीरोपंती 2' भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई कामल न दिखा पाई हो लेकिन टाइगर श्रॉफ के स्टंट्स ने लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई है। टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह लगभग हर रोज सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो, अपमकिंग फिल्मों से संबंधित अपडेट और पर्सनल फोटोज एंड वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपने पिता जैकी श्रॉफ के साथ एक बेहद शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बाप-बेटे की जोड़ी को ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है।

टाइगर ने पिता के लिए कही ये बात
टाइगर श्रॉफ ने अपने पिता जैकी श्रॉफ के साथ एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने एक बेहद दिलचस्प कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है- लिल मी बिग डैडी के साथ बने रहने की कोशिश कर रहा हूं। इसके साथ उन्होंने हार्ट और हंसने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। कैप्शन को उन्होंने हैशटैग ओजी#हीरो #पोजर्स के साथ पूरा करते हुए इस वीडियो को अपने पिता को भी टैग किया है। आपको बता दें कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में डैडी कूल का गाना बज रहा है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि जैकी-टाइगर वैनिटी वैन के गेट पर हैं और वहां खड़े होकर दोनों फोटो क्लिक करा रहे हैं। वीडियो में जैकी का रौबदार लुक काफी मस्त लग रहा है। वहीं शर्टलेस ब्लैक सूट में टाइगर हमेशा की तरह हैंडसम और परफेक्ट नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि टाइगर के इस वीडियो पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो पर अभी तक 250 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने कमेंट्स दिए हैं।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
खबर है कि टाइगर श्रॉफ जल्द ही अक्षय कुमार के संग अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। इस फिल्म के बाद टाइगर श्रॉफ एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ फिल्म 'गणपत 2' में दिखेंगे। वहीं पिता जैकी श्रॉफ जल्द ही हरमन बवेजा के प्रॉडक्शन हाउस में बनने वाली फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सिकंदर खेर, मधुर मित्तल और मीता वशिष्ठ जैसे स्टार्स भी मौजूद होंगे। इसके अलावा जौकी श्रॉफ के पास 'बाप' जैसी बड़ी फिल्म भी है। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और सनी देओल भी नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ ही जैकी श्रॉफ अपनी अपकमिंग ओटीटी प्रोजेक्ट की शूटिंग में भी बिजी हैं।












Click it and Unblock the Notifications