Jaat Controversy: 'जाट' में रणदीप हुड्डा के सीन पर विवाद हुआ, मेकर्स ने ये कदम उठा सबको खुश कर दिया

Jaat Controversy: सनी देओल की फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म की कुल कमाई 66 करोड़ रपये पहुंच गई है। जाट की रिलीज के बाद एक सीन में हल्ला कटना शुरू हो गया। बात यहां तक पहुंच गई कि फिल्म को बैन कर दिया जाए। जिस सीन में विवाद उठा उसमें रणदीप हुड्डा का किरदार है।

इसी सीन पर धार्मिक भावनाएं भी आहत होने के आरोप लगे। जिसके बाद मेकर्स ने कदम उठाया है। साथ ही उन्होंने मांफी मांगते हुए एक बयान भी जारी किया है।

Jaat Controversy

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, फिल्म के सीन पर विवाद हुआ। जिसे हमने तत्काल प्रभाव से फिल्म से हटा दिया है। किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आहत करने की जिम्मेदारी नहीं थी। इसका हमें अफसोस है, इसलिए हमने उस सीन फिल्म से डिलीट कर दिया है। जिनकी भी भावनाएं ठेस पहुंची हैं हम सभी से माफी मांगते हैं।

फिल्म की ज्यादा कमाई न होते हुए भी मेकर्स ने इसका सीक्वल अनाउंस कर दिया है। इंडिया टुडे से बात करते हुए गोपीचंद ने कहा, अभी हमने जाट का सीक्वल जाट 2 अनाउंस किया है। फिलहाल में तेलुगु फिल्म बना रहा हूं, नंदमुरी बालाकृष्णा के साथ। इसे पहले खत्म करूंगा और जाट 2 पर उसके बाद काम कररकूंगा। सीक्वल के लिए कुछ तो आइडियाज हैं मेरे पास। ये जाट पर काम करते समय ही आए थे। उन्हीं को मैंने लिखा था। उन्होंने आगे कहा, जाट 2 में इस बार एक्शन और भी ज्यादा होगा। इमोशन के साथ एंटरटेनमेंट भी ज्यादा होगा। इसमें फैमिली एंगल भी होगा। जिससे जनता और आकर्षित करेगी।

फिल्म पर हुए बवाल को लेकर गोपीचंद ने कहा था, सबके पास फोन हैं और आइडियाज हैं। आजल सोशल मीडिया भी सबके पास है। उदाहरण के लिए मान लीजिए मैं भगवान बालाजी को मानता हूं। लेकिन जब भी भगवान की बात आती है तो लोगों का मत अलग हो जाता है। क्योंकि सबकी अपनी मान्यताएं होती हैं। ठीक उसी तरह जब फिल्म भी लोग देखते है तों लोगों के विचार अलग-अलग हो सकते हैं। सबकी सोच अलग है और दिमाग भी अलग हैं। सब अपनी राय सोशल मीडिया पर रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+