चर्चा में नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फौदा', इजराइल-फिलीस्तीन संघर्ष से जुड़ी है फिल्म की कहानी
Netflix series Fauda: शनिवार की सुबह इजराइल में वो ऐतिहासिक त्रासदी हुई, जो अब तक किसी भी देश ने नहीं देखी होगी। महज 20 मिनट में फिलीस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजराइल पर 5000 रॉकेट दागे। अब तक इस हमले में 400 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़ा बस बढ़ता ही जा रहा है। हर तरह इस हमले की निंदा हो रही है। इस बीच नेटफ्लिक्स पर इजराइली वेब सीरीज फौदा की जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है।
इजराइल की इस वेब सीरीज के दुनियाभर में फैंस हैं। इस सीरीज के तीन सीजन नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं। वेब सीरीज फौदा को लियोर राज और अवी इसाशारोफ ने क्रिएट किया था। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2015 में रिलीज हुआ था। इसका दूसरा सीजन साल 2017 में आया और तीसरा सीजन 2019 में आया था।

बताते चलें कि सोनी की सीरीज तनाव भी फौदा का ही रीमेक है। इस शो का डायरेक्शन निर्देशक सुधीर मिश्रा ने किया है। इसमें अरबाज खान, मानव विज, दानिश हुसैन, एमके रैना, रजत कपूर, सत्यदीप मिश्रा, जरीना वहाब ने अहम भूमिका निभाई है। तनाव की काफी तारीफ हुई थी।
फौदा की कहानी की बात करें तो ये इजराइल की सेना के अंडरकवर कमांडो के इर्द गिर्द बुनी गई है। ये कमांडो पड़ोसी देश फिलीस्तीन में जाते हैं और खुद को वहां के लोगों के बीच ढाल लेते हैं। इसके बाद वो वहां जाकर कुछ खूफिया जानकारियां जुटानी शुरू कर देते हैं और आतंकी हमलों को रोकने की कोशिश में लग जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications