नए पैरेंट्स बने इशिता दत्ता और वत्सल सेठ, एक्ट्रेस ने प्यारे से बेटे को दिया जन्म, बताई अपनी हालत
Ishita Dutta Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता और उनके पति एक्टर वत्सल शेठ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि इंडस्ट्री के ये मशहूर कपल पैरेंट्स बन गए हैं। दोनों एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बन गए हैं। आपको बता दें कि वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने गत 19 जुलाई की रात को अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत किया है। इस खबर के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक नए पैरेंट्स को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
ईटाइम्स की खबर के अनुसार मां इशिता दत्ता और बच्चा दोनों बिल्कुल ठीक हैं और एक्ट्रेस को जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने गत 19 जुलाई (बुधवार) को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। इस खबर को सुनने के बाद से इशिता दत्ता और वत्सल सेठ का पूरा परिवार बहुत ही खुश नजर आ रहा है।

इशिता दत्ता ने बेटे को दिया जन्म
आपको बता दें कि इशिता दत्ता ने अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड का हर अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किया था ताकि उनके फैंस को हर प्रकार की जानकारी मिलती रहे। वह अपने हेल्थ के बारे में भी लोगों को अपडेट करती रहती थीं। उनके फैंस और फॉलोअर्स भी उनका अपडेट लेते रहते थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था और अपने पति वत्सल सेठ के साथ कई तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए थे। गत 18 जुलाई (मंगलवार) को इशिता दत्ता ने मां बनने से पहले अपनी एक सेल्फी शेयर की थी और लिखा था- ठीक है, तो आखिरी महीना आसान नहीं है।
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की शादी
जानकारी के अनुसार गत 28 नवंबर 2017 को एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने एक्टर वत्सल सेठ के साथ शादी कर ली थी। दोनों ने टीवी की दुनिया में भी खूब नाम कमाया है। वहीं मार्च 2023 में ही इस कपल ने घोषणा की थी कि वह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कलर-कोऑर्डिनेटेड आउटफिट पहने हुए एक फोटो भी शेयर की थी और इशिता दत्ता की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
इशिता दत्ता की गोद भराई की रस्म
आपको बता दें कि इशिता दत्ता की मां ने कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस के लिए बेबी शावर का आयोजन किया था। इशिता की इस गोद भराई की रस्म को बिल्कुल पारंपरिक तरीके से मनाया गया था। इशिता दत्ता का परिवार बंगाली है तो गोद भराई की रस्म की उन्हीं के रीति-रिवाज से हुई थी। इशिता ने अपनी गोद भराई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिस पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया था।












Click it and Unblock the Notifications