'मेरा इस्तेमाल हुआ मुझे इज्जत नहीं मिली', ऐसा क्यों बोली मशहूर एक्ट्रेस? खोल दी कुछ लोगों की पोल
Isha Malviya on Bigg Boss: टेलीविजन के मशहूर सीरियल 'उडारियां' से घर-घर में पहचान बनाने वालीं ईशा मालवीय की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। ईशा म्यूजिक वीडियोज और एलबम सॉन्ग्स में नजर आती हैं। मगर टीवी पर वे काफी समय से नहीं दिखी हैं। अब हाल ही में ईशा ने एक बड़ा खुलासा किया है।
ईशा बिग बॉस में नजर आईं और यहां फैंस का उन्हें खूब प्यार मिला। शो में ईशा ही नहीं बल्कि उनके दो ब्वॉयफ्रेंड समर्थ और अभिषेक भी शो का हिस्सा थे। समर्थ और अभिषेक के साथ ईशा की खूब तीखी नोंक-झो्ंक भी देखने को मिली। मगर हाल ही में ईशा ने बिग बॉस में अपनी जर्नी को लेकर काफी हैरत भरा बयान दिया है।

ईशा का कहना है कि वे बिग बॉस करके बहुत पछता रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि इसके पीछे की वजह शो में उनकी दोस्ती है। ईशा कहती हैं कि मैं बहुत लोगों से मिली हूं और कईयों से मिलकर मुझे ऐसा लगा कि मैंने दोस्ती करके गलती कर दी। ईशा आगे कहती हैं कि मेरा इस्तेमाल हुआ है।
'आज तक' की खबर के मुताबिक, एक्ट्रेस ने कहा कि जिन लोगों से भी मेरी दोस्ती हुई या फिर मैंने रिलेशन रखा, उन सभी लोगों ने मेरी वर्थ नहीं समझी और मेरा यूज किया। किसी ने भी मेरी इज्जत नहीं की। एक्ट्रेस ने कहा कि अभिषेक तो मेरा एक्स ब्वॉयफ्रेंड था मगर अंकिता और विक्की से मैंने दिल से दोस्ती की। मगर अब लगता है कि ये भी मेरी गलती थी।
ईशा ने कहा कि मुझे अपने पत्ते एकदम सही जगह पर खोलने चाहिए थे और उनका इस्तेमाल भी सही से करना चाहिए था। आज मुझे इस बात का पछतावा हो रहा है कि मैंने क्यों ही दोस्ती की। ईशा ने ये सारे बातें बिग बॉस को लेकर कही और वहां बनाए अपने रिश्तों को लेकर कही।
बताते चलें कि बिग बॉस में ईशा मालवीय नजर आ चुकी हैं और उनको दोनों ब्वॉयफ्रेंड भी नजर आए। शो में ईशा काफी खुश नजर आ रही थीं मगर ईशा ने जिस तरह से शो में अपने रिश्तों के बारे में बता कही है, वो अपने आप में काफी चौंकाने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications