Neha Kakkar का पति रोहनप्रीत से होने जा रहा तलाक? सिंगर ने बताया सच, कहा-वापसी की उम्मीद नहीं
Neha Kakkar: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर से अपनी पर्सनल कारणों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। लोग उनके पर्सनल लाइफ पर सवाल खड़े कर रहे हैं, कुछ लोगों का कहना है कि उनके और उनके पति रोहनप्रीत सिंह के बीच में सबकुछ सही नहीं है और दोनों तलाक ले सकते हैं। दरअसल ये सारी बातें नेहा की एक पोस्ट से उठी थीं, जो कि उन्होंने सोमवार को लिखी थी, जिसमें उन्होंने जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से ब्रेक लेने की बात कही थी।
मालूम हो कि नेहा ने मंडे को इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की थी,जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से ब्रेक चाहती है, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता वह कब या वापस आएंगी भी या नहीं।'जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुई, वैसे तहलका मच गया लेकिन कुछ ही देर बाद ये पोस्ट डिलीट कर दी गई।

लेकिन इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया और लोग ने नेहा की शादीशुदा लाइफ पर सवाल खड़े कर दिए।कुछ लोगों ने लिखा कि शायद नेहा अपने पति से तलाक लेने वाली हैं।बातें बढ़ती देख नेहा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है।
Neha Kakkar का होने जा रहा है तलाक?
जिसमें उन्होंने तलाक और तनाव से जुड़ी बातों का खंडन करते हुए लोगों से अपील की है कि वो कुछ भी बिना सोचे किसी के बारे में ना कहें।गायिका नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत सिंह से तलाक की अफवाहों का खंडन किया है । नेहा ने लोगों से पति या परिवार को इस मामले में न घसीटने का आग्रह किया।
मेरे निर्दोष पति के बारे में प्लीज कुछ ना कहें-Neha Kakkar
नेहा ने लिखा कि 'दोस्तों, मेरे निर्दोष पति या मेरे प्यारे परिवार को इसमें मत घसीटिए प्लीज! वे अच्छे लोग हैं और मैं आज जो कुछ भी हूं, वह उनके सपोर्ट के कारण हूं। मैं कुछ अन्य लोगों और व्यवस्था से परेशान हूं। मुझे उम्मीद है कि आप इसे समझेंगे और मेरे पति और मेरे परिवार को इससे दूर रखेंगे।'

'राई का पहाड़ कैसे बनाया जाता है'
उन्होंने यह भी जोड़ा, 'हां, मैं मानती हूं कि मुझे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय इतना भावुक नहीं होना चाहिए, क्योंकि मीडिया वाले बहुत अच्छे से जानते हैं कि 'राई का पहाड़ कैसे बनाया जाता है'। सबक सीख लिया है। आपको बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत सिंह की शादी अक्टूबर 2020 में हुई थी।
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं Neha Kakkar
गौरतलब है कि बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी सुरीली आवाज, एनर्जेटिक परफॉर्मेंस और संघर्षभरी कहानी के कारण वह लाखों युवाओं की प्रेरणा बन चुकी हैं। छोटे से शहर से निकलकर म्यूजिक इंडस्ट्री की टॉप सिंगर बनने तक का उनका सफर बेहद खास है।
सोनू कक्कड़ और बहन टोनी कक्कड़ भी सुपरहिट
नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था। उनका पूरा नाम नेहा कक्कड़ रोहनप्रीत है। नेहा का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था, लेकिन संगीत से उनका लगाव बचपन से ही था। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में माता के जागरण में गाना शुरू कर दिया था। नेहा, उनके भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़-तीनों ने मिलकर संघर्ष के दिनों में दिल्ली की सड़कों पर भी गाना गाया।

हिंदी सिनेमा की महंगी गायिकाओं में से एक हैं Neha Kakkar
नेहा कक्कड़ को असली पहचान साल 2006 में आए टीवी रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 2' से मिली। हालांकि वह शो जीत नहीं पाईं, लेकिन उनकी आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'सेकंड हैंड जवानी', 'लंदन ठुमकदा', 'सनी सनी', 'काला चश्मा', 'आंख मारे', 'गोली मार दे' जैसे कई सुपरहिट गाने उनकी झोली में आए। आज नेहा कक्कड़ भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सिंगर्स में से एक हैं और कई रियलिटी शोज में जज की भूमिका भी निभा चुकी हैं।













Click it and Unblock the Notifications