क्या अल्लू अर्जुन बदल रहे हैं अपना नाम? न्यूमेरोलॉजी की ली जा रही है मदद, ऐसा क्यों हो रहा है?

Allu Arjun: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 'पुष्पा 2' की सक्सेस के बाद से अल्लू अर्जुन ने हिंदी बेल्ट में भी अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। 'पुष्पा 2' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की बल्कि उनके करियर को आसमान पर पहुंचा दिया है।

अल्लू अर्जुन अपना नाम बदल सकते हैं
इस बीच अब खबर आ रही है कि अल्लू अर्जुन अपना नाम बदलने जा रहे हैं। खबर है कि अल्लू अर्जुन न्यूमेरोलॉजी के अनुसार अपने नाम की स्पेलिंग में कुछ बदलाव करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि वह अपने नाम में कुछ स्पेलिंग एड करने पर विचार कर रहे हैं।

Allu Arjun

न्यूमेरोलॉजी के तहत बदल सकता है नाम

-कोइमोई की रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन अपना नाम बदलने पर विचार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन न्यूमेरोलॉजिकल (अंकशास्त्र) सलाह के आधार पर अपने नाम में दो 'U' और दो 'N' जोड़ सकते हैं। कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन अपनी सफलता को और ज्यादा बढ़ाने और अपने शानदार करियर को और मजबूत करने की के लिए ये स्टेप उठा रहे हैं।

-हालांकि अल्लू अर्जुन अपने नाम के साथ कोई बदलाव कर रहे हैं या नहीं इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक ऑफिशियली इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच अल्लू अर्जुन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के कारण भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके पास साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली की एक पैन-इंडिया मूवी है, जिसका नाम अभी तक तय नहीं हुआ है।

अल्लू अर्जुन का बर्थडे

-आपको बता दें कि आगामी 8 अप्रैल 2025 को अल्लू अर्जुन का 43वां जन्मदिन है। कहा जा रहा है कि बर्थडे के मौके पर ही एक्टर अपने नए नाम और नई फिल्म के बारे में लोगों को बताने वाले हैं।

-इसके अलावा अल्लू अर्जुन के पास डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास की एक माइथोलॉजिकल फिल्म है। खबर है कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन भगवान कार्तिकेय का किरदार निभाएंगे। इसी बीच एक्टर ने 'पुष्पा 3' के शूटिंग शुरू होने का भी ऐलान कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+