Video: आराध्या का हाथ पकड़कर चलने पर लोगों ने ऐश्वर्या पर उठाए सवाल, क्या फिर से हैं प्रेग्नेंट?
नई दिल्ली, 5 अगस्त: बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जो एयरपोर्ट का है। वहां पर वो अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ नजर आईं। साथ ही वो अपनी बेटी का हाथ पकड़कर चल रहीं, जिस वजह से लोगों ने उन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने तो दावा किया कि ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं।

ओवर प्रोटेक्टिंग मदर कहा
वायरल वीडियो में ऐश्वर्या आराध्या का हाथ पकड़े हुए हैं। साथ ही वो उसकी केयर भी कर रहीं। इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐश्वर्या हमेशा बेटी का हाथ क्यों पकड़े रहती है, वो अब काफी बड़ी हो चुकी है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐश्वर्या ओवर प्रोटेक्टिंग मदर की तरह काम कर रही हैं। ऐसे में उनकी बेटी का कॉन्फिडेंस लो हो जाएगा। साथ ही लोगों को लगेगा कि वो नॉर्मल बच्ची नहीं है।

ड्रेस देखकर लगाया अंदाजा
बहुत से लोगों ने उनकी ड्रेस पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए। एक शख्स ने लिखा कि ऐश्वर्या की ड्रेस देखकर लगता है कि वो फिर से मां बनने वाली हैं। अभी वो ये बात छिपा रही हैं। वैसे तो जब भी कोई बच्चन फैमिली को ट्रोल करता है, तो अभिषेक उसे तुरंत जवाब देते हैं, लेकिन इस बार अभी तक उन्होंने कुछ नहीं बोला। हालांकि बहुत से लोग ऐश्वर्या की केयरिंग को देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

इस फिल्म में आएंगी नजर
आपको बता दें कि सोमवार को ऐश्वर्या ने अपना 48वां जन्मदिन मनाया। उस दौरान उनके साथ अभिषेक और आराध्या भी थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर बर्थ डे की तस्वीर भी साझा की। वहीं करियर की बात करें तो ऐश्वर्या इन दिनों मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन पर काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्रम, कार्थी, तृषा कृष्णन, प्रकाश राज, जयराम, जयम रवि और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे बड़े कलाकार भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications