क्या बच्चन परिवार के घर फिर आने वाला है नन्हा मेहमान? जानिए ऐश्वर्या राय की प्रेगनेंसी का सच
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हाल ही में पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसके बाद से ये क्यास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस
मुंबई, 20 जुलाई: इन दिनों लगातार बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की प्रेगनेंसी की खबरें लगातार चर्चा में बनी हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस कैमरा के आगे अपना बेबी बंप छिपाती नजर आई। जिसके बाद से अब बी टाउन में ये खबर फैल गई कि, जल्द ही बच्चन परिवार के घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

क्या प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय?
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हाल ही में पति अभिषेक बच्चन और अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। यह तीनों न्यूयॉर्क से अपनी छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद से अब ये चर्चा होनी शुरू हो गई कि, ऐश्वर्या राय प्रेगनेंट हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
दरअसल जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है उसमें ऐश्वर्या राय ने इस तरह के कपड़े पहने थे कि उन्होंने खुद को ढका हुआ था। लेकिन, इसके बावजूद लोगों का कहना है कि उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। जिसके बाद से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस प्रेगनेंट हैं।
बेबी बंप छिपाती नजर आईं ऐश्वर्या राय
ये वीडियो विराल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, ऐश्वर्या ऑल ब्लैक आउटफिट में हैं। एक्ट्रेस ने जो ड्रेस पहनी हुई है वो काफी ढीली-ढाली है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी आराध्या का हाथ पकड़ा हुआ है। वीडियो में एक और चीज है जो फैंस काफी ज्यादा नोटिस कर रहे हैं। अगर आप वीडियो में एक नजर डालेंगे तो देख सकते हैं कि एक्ट्रेस चलते समय अपने हाथों से अपना पेट छिपाती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में अब फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि, जल्द ही एक्ट्रेस खुशखबरी सुनाने वाली हैं।

वीडियो देख फैंस बोले..
ऐश्वर्या राय की इस वीडियो पर फैंस अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या वह प्रेग्नेंट है इसलिए खुद को कवर कर रही है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्रेग्नेंसी इतनी क्या छिपानी।' तीसरे यूजर ने ये भी लिखा है, 'क्या ये प्रेग्नेंट हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'प्रेगनेंसी को इतना क्या छिपाना'?

प्रेगनेंसी को लेकर पहले भी चर्चा में रह चुकीं एक्ट्रेस
बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय की प्रेगनेंसी की खबरें वायरल हो रही हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थीं जिसके बाद उनके प्रेगनेंट होने की खबर सामने आई थी। हालांकि वह खबर महज एक अफवाह थी।












Click it and Unblock the Notifications