आयुष शर्मा को तलाक देना चाहती थीं सलमान खान की बहन अर्पिता खान? एक्टर ने बताई सच्चाई, मिला ये जवाब

Aayush Sharma Arpita Khan: सलमान खान की बहन अर्पिता खान की अभिनेता आयुष शर्मा से साल 2014 में शादी हुई थी। दोनों की शादी को पूरे 10 साल हो चुके हैं। हालांकि कई बार कपल की शादी टूटने को लेकर खबरें सामने आई है कि दोनों का तलाक होने वाला है। अब आयुष शर्मा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में आयुष शर्मा ने इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए एक किस्सा साझा किया। एक्टर ने बताया कि वह एक बार अपने बेटे के साथ डोसा खान निकले थे कि तभी अचानक पैपराजी ने पकड़ लिया औऱ पूछने लगे कि क्या वह अर्पिता खान से तलाक लेने वाले हैं। ये सवाल सुनकर आयुष शर्मा हैरान रह गए थे।

aayush sharma

आयुष शर्मा ने बताया कि वह पैपराजी के इस सवाल से इतने ज्यादा हैरान थे कि जब वह अपने घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी पत्नी अर्पिता खान से पूछा कि, 'क्या तुम मुझे तलाक देने जा रही हो।' इसके बाद दोनों मिलकर इस खूब हंसने लगे। इसके बाद आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे करियर के उतार-चढ़ाव में उन्होंने हमेशा एक्टर का सपोर्ट किया।

आयुष शर्मा ने अर्पिता की तारीफ करते हुए कहा कि, 'वह ऐसी शख्स हैं, जो फिल्मों को बहुत ही निष्पक्षता से देखती हैं. मैं जिस तरह की फिल्में बनाता हूं, उसकी तुलना में उनकी संवेदनशीलता बहुत अलग है. वह जानती है कि मुझे मास फिल्में बनाना पसंद है। लेकिन वह सच्ची कहानियों पर आधारित फिल्में देखना पसंद करती हैं।'

आयुष शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म रुसलान रिलीज हुई थी। ये पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें आयुष ने सलमान खान के साथ काम नहीं किया। हालांकि आयुष शर्मा की ये फिल्म की कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। ये फिल्म बजट जितनी भी कमाई नहीं कर पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+