Adil Durrani की बढ़ी मुश्किलें, राखी के बाद अब विदेशी महिला ने लगाए रेप के आरोप
राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी पहले ही 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच आदिल पर रेप का इल्जाम लगात हुए एक ईरानी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।

Complaint against Adil Durrani: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं। न सिर्फ राखी बल्कि उनके पति आदिल भी सुर्खियों में हैं। राखी ने आदिल पर जिस तरह के इल्जाम लगाए, वो बेहद चौंकाने वाले थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर आदिल दुर्रानी को लेकर लोगों का गुस्सा काफी फूट पड़ा है। इस बीच राखी सावंत के पति आदिल को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर ये कि आदिल दुर्रानी के खिलाफ मैसूर में एक एफआईआर दर्ज करवाई गई है। एक महिला ने आदिल पर रेप का आरोप लगाया है।

पहले ही जेल में हैं आदिल
राखी सावंत की शिकायत के बाद आदिल दुर्रानी पहले ही जेल में हैं। ऐसे में उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इस बार शिकायत एक दूसरी महिला ने करवाई है और उन्होंने आदिल पर बलात्कार का आरोप लगाया है। ईरान की एक महिला ने आदिल के खिलाफ ये शिकायत दर्ज करवाई है। ऐसे में आदिल दुर्रानी की मुसीबतें और भी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

राखी के चौंकाने वाले इल्जाम
राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर बीते कुछ दिनों में बेहद चौंकाने वाले इल्जाम लगाए हैं। राखी सावंत का कहना है कि आदिल उनके साथ घरेलू हिंसा करता था। बीते दिनों राखी सावंत के कई वीडियोज भी वायरल हुए, जिनमें एक्ट्रेस रोती-बिलखती भी नजर आईं। राखी ने बताया कि आदिल दुर्रानी उन्हें पीटता था लेकिन उन्होंने किसी से कुछ नहीं बोला।
वायरल हुआ था राखी का वीडियो
एक वीडियो में राखी इस्लाम को लेकर काफी कुछ बोलती हुई दिख रही हैं। राखी ने एक महिला से कहा कि क्या मैंने इस्लाम को कुबूल कर कोई गलती की है। वहीं एक अन्य वीडियो में राखी ने कहा कि आदिल ने उन दोनों की शादी को छिपाए रखने के लिए कहा था। हालांकि, फिर आदिल ने इस बात पर सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने सिर्फ राखी को एक बार ये सब बातें डिसकस करने के लिए बोला था।

आदिल के अफेयर की बात आई सामने
न सिर्फ मारपीट बल्कि राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी के अफेयर की बातें भी मीडिया के सामने लाकर रखीं। एक्ट्रेस ने कहा कि आदिल का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा है और ये बात उसने मुझसे छिपा कर रखी। राखी ने आदिल और उस महिला की तस्वीर भी सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दिखाई।












Click it and Unblock the Notifications