Iran Israel War: Dubai-Burj Khalifa में किन सेलेब्स का है लग्जरी आशियाना? करोड़ों की प्रॉपर्टीज का क्या होगा?
Iran Israel War Bollywood Celebrities Dubai Homes: आज यानी 28 फरवरी 2026 को मिडिल ईस्ट में तनाव ने नया मोड़ ले लिया है। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान की तरफ से मिसाइल अटैक किए जा रहे हैं जो इजरायल के साथ-साथ UAE, कतर, बहरीन जैसे गल्फ देशों में अमेरिकी बेस पर भी गिर रहे हैं।
ईरान-इजरायल के बीच जारी टकराव
मध्य-पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजरायल के बीच जारी टकराव ने पूरी दुनिया का ध्यान इस क्षेत्र की ओर खींच लिया है। ऐसे माहौल में खाड़ी देशों की सुरक्षा, लाइफस्टाइल और निवेश को लेकर भी नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

दुबई है बॉलीवुड सितारों की पसंदीदा लग्जरी डेस्टिनेशन
दिलचस्प बात ये है कि अनिश्चितताओं के बीच भी दुबई आज ग्लोबल सेलेब्रिटीज खासकर बॉलीवुड सितारों के लिए सबसे पसंदीदा लग्जरी डेस्टिनेशन बना हुआ है। समंदर किनारे बने प्राइवेट विला, स्काईलाइन को छूते पेंटहाउस और हाई-एंड लाइफस्टाइल के कारण दुबई कई भारतीय सितारों का सेकेंड होम बन चुका है।
सेलिब्रिटीज की लग्जरी प्रॉपर्टीज सुरक्षित रहेंगी?
दुबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स सस्पेंड, एक्सप्लोजन की खबरें, ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब पूरा रीजन हाई अलर्ट पर है, तो क्या वो बॉलीवुड, हॉलीवुड और ग्लोबल सेलिब्रिटीज की लग्जरी प्रॉपर्टीज सुरक्षित रहेंगी? आइए जानते हैं उन मशहूर बॉलीवुड और भारतीय हस्तियों के बारे में जिनके यूएई में करोड़ों के आलीशान घर हैं।
दुबई-बुर्ज खलीफा में किन सेलेब्स का है लग्जरी आशियाना?
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान दुबई के फेमस पाम जुमेराह में स्थित अपने शानदार विला जन्नत के मालिक हैं। करीब 18,000 वर्ग फुट में फैली इस प्रॉपर्टी में प्राइवेट बीच, स्विमिंग पूल और जिम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। घर का इंटीरियर उनकी पत्नी और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने तैयार किया है। इसकी आलीशान विला की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है।
अनिल कपूर
बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर ने दुबई के अल फुरजान इलाके में एक प्रीमियम 2बीएचके लग्जीरियस अपार्टमेंट खरीदा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस अपार्टमेंट कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जाती है। ये इलाका दुबई के तेजी से विकसित होते रिहायशी क्षेत्रों में गिना जाता है।
सानिया मिर्जा
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लंबे समय से दुबई में ही रह रही हैं। पाम जुमेराह में उनका 2 मंजिला आलीशान बंगला ग्रीक आर्किटेक्चर से प्रेरित है। करीब 13 करोड़ रुपये की कीमत वाले इस घर में प्राइवेट स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी और वॉक-इन क्लोसेट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसैमन पति राज कुंद्रा दुबई में 2 प्रॉपर्टीज के मालिक हैं। दरअसल राज कुंद्रा ने शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी को बुर्ज खलीफा में एक लग्जरी अपार्टमेंट गिफ्ट किया था जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जाती है। बाद में इस कपल ने परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पाम जुमेराह में भी एकबड़ा विला खरीद लिया था।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स स्थित सैंक्चुअरी फॉल्स में एक शानदार विला के मालिक हैं। 2 मंजिला इस घर में निजी गार्डन, स्विमिंग पूल और गोल्फ कोर्स व्यू मौजूद है। ये प्रॉपर्टी अक्सर उनके हॉलिडे होम के रूप में इस्तेमाल होती है।
सलमान खान
सलमान खान के पास बुर्ज खलीफा के पास स्थित द एड्रेस डाउनटाउन में एक आलीशान अपार्टमेंट है। दुबई यात्राओं और फैमिली वेकेशन के दौरान ये घर खान परिवार का पसंदीदा ठिकाना माना जाता है।
मुकेश अंबानी
भारत के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने पाम जुमेराह में समुद्र तट पर स्थित एक अल्ट्रा-लक्जरी विला खरीदा है। करीब 640 करोड़ रुपये की कीमत वाले इस बंगले में 10 बेडरूम, प्राइवेट स्पा, इनडोर-आउटडोर पूल और प्राइवेट बीच शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये प्रॉपर्टी बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट को गिफ्ट की गई थी।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने साल 2022 में डैन्यूब प्रॉपर्टीज में फर्निश्ड 1बीएचके अपार्टमेंट खरीदा था। करीब 2 करोड़ रुपये की कीमत वाले इस घर की खासियत इसकी लग्जरी बालकनी और प्राइवेट पूल है।
क्यों बॉलीवुड स्टार्स की पहली पसंद बन रहा दुबई?
-टैक्स-फ्रेंडली निवेश विकल्प
-हाई सिक्योरिटी और ग्लोबल कनेक्टिविटी
-लग्जरी लाइफस्टाइल और प्राइवेट बीच प्रॉपर्टीज
-इंटरनेशनल बिजनेस और वेकेशन हब
इसी वजह से दुबई सिर्फ घूमने की जगह नहीं बल्कि भारतीय स्टार्स के लिए निवेश और लाइफस्टाइल का प्रमुख केंद्र बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications