Ira Khan Wedding: क्या फर्जी है आमिर खान की लाडली इरा की शादी की खबरें? बोलीं- 'नहीं 3 अक्टूबर को तो...'
आमिर खान की बेटी इरा खान जल्द ही अपने मंगेतर नुपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अब इस खबर पर खुद आमिर की बेटी ने रिएक्ट किया है।
Ira Khan Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा खान की पिछले साल 2022 नवंबर में उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई हुई थी। हाल ही में ऐसी अफवाह उड़ी कि दोनों की शादी 3 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज करेंगे। हालांकि इन अफवाहों पर खुद इरा ने अब अपना रिएक्शन दिया है।
आमिर खान की बेटी इरा खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की खबरों का खंडन किया। उन्होंन अपनी इंस्टा स्टोरी में एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'नहीं नहीं...3 अक्टूबर को शादी नहीं कर रहे हैं। बाद में आप लोगों को पता चलेगा क्योंकि उस वक्त मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड होंगी। क्योंकि नुपुर पर ध्यान ना देना बेहद कठिन होगा'।

हालांकि इस पोस्ट को कुछ देर बाद ही इरा खान ने डिलीट कर दिया। लेकिन उनका ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि, बीते कुछ दिनों से ये अफवाहें उड़ रही हैं कि नुपुर और इरा खान 3 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज करेंगे। इसके बाद दोनों की राजस्थान के उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग होगी। जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे शिरकत करेंगे। हालांकि अब इन खबरों का खुद स्टार किड इरा खान ने खंडन कर दिया है।
शादी की खबरों के बीच आमिर खान अपनी एक्स वाइफ रीना दत्ता के साथ एक ज्वेलरी शॉप में स्पॉट हुए थे। दोनों का ये वीडियो देख फैंस कयास लगाने लगे कि इरा खान की शादी की तैयार जोरों-शोरों पर हैं। इस दौरान कपल ने रुककर पैपराजी को एकसाथ जमकर पोज दिए थे। दोनों का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
बता दें कि, इरा खान और नुपुर शिखारे ने पिछले साल नवंबर 2022 में सगाई कर ली थी। जिसमें आमिर खान, और उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव सहित अन्य लोग शामिल हुए थे। आमिर के भतीजे अभिनेता इमरान खान भी इस पार्टी में शामिल हुए थे। नुपुर शिखारे ने अपनी सगाई की खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। जिनमें से एक में उन्हें एक घुटने पर बैठकर इरा को फिर से प्रपोज किया था।












Click it and Unblock the Notifications