दिलचस्प थी नवजोत सिंह और SRK संग पहली मुलाकात, किंग खान के किस जवाब ने सिद्धू को किया इंप्रेस?

Navjot Singh Sidhu and SRK: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 मैच में शामिल हुए। स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव में खास मेहमान नवजोत सिंह सिद्धू शाहरुख खान की तारीफ करते दिखे। इस बीच एक्टर ने किंग खान संग अपनी पहली मुलाकात को याद किया।

सिद्धू ने शाहरुख संग पहली मुलाकात याद करते हुए कहा कि उन्होंने सुना है कि वे बॉलीवुड में सबसे सुरक्षित इंसान हैं। शाहरुख काफी सम्मानित इंसान हैं। मैंने अभिषेक बच्चन से सुना है कि शाहरुख खान इंडस्ट्री में अब तक के सबसे सिक्योर इंसान हैं। वे साथ काम करने वाले एक्टर्स का साहस बांधते हैं।

IPL 2024 Navjot Singh Sidhu

सिद्धू ने शाहरुख के साथ अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया और कहा कि मैं एक बार उनसे मॉडल स्कूल ग्राउंड में मिला था। उस समय वे सर्कस कर रहे थे और फौजी नाम का एक शो था। मैंने उससे पूछा कि वो क्या करना चाहता है और उसने कहा कि वह बॉलीवुड में जाना चाहता है।

सिद्धू ने कहा कि बिना किसी गॉडफादर के ऐसा करने के बारे में तुमने कैसे सोचा। तो उसने कहा कि मैं अपने अलावा किसी और से कंपीटीशन नहीं करता। सिद्धू बोले कि मैं इस घटना को कभी नहीं भूल सकता हूं। मुझे तभी पता चल गया था कि ये आदमी बहुत आगे तक जाएगा। वे जितने सफल हैं उतने ही विनम्र इंसान भी हैं।

बताते चलें कि शाहरुख खान ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग मैच में आकर अपने फैंस को रोमांचित किया, जहां उन्होंने टीमों का हौसला बढ़ाया। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और केकेआर के मैच जीतने के बाद शाहरुख खान की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। इंटरनेट पर शाहरुख के फैंस भी उनके क्लिप्स को खूब शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+