International Womens Day 2023: महिला दिवस पर जरूर देखें ये 5 बॉलीवुड फिल्में, कहानी आपको रूला देंगी

International Womens Day 2023: महिला दिवस के मौके पर इस बार कुछ खास फिल्मों का मजा जरूर लें और महिलाओं पर आधारित कहानियों का हिस्सा जरूर बनें।

womens day film

International Womens Day 2023: बॉलीवुड की कई फिल्मों में महिलाओं ने कुछ ऐसे किरदार निभाए हैं जिन्हें देखने के बाद आपकी सांसे थम जाएंगी। इन महिलाओं की कहानी आपको झकझोर कर रख देगी। ऐसे में इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आप घर में बैठकर अपने पूरे परिवार के साथ महिलाओं पर आधारित इन फिल्मों का भरपूर मजा ले सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 5 शानदार फिल्मों के बारे में।

मदर इंडिया

साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म मदर इंडिया ने लोगों के दिलो दिमाग पर एक अलग ही छाप छोड़ी थी। इस फिल्म में नरगिस ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था जो गरीबी से जूझते हुए अपने बच्चों को पालती है। इस आइकॉनिक फिल्म में गरीबी के साथ साहूकार के अत्याचार को भी दिखाया गया था। फिल्म सुपरहुट साबित हुई थी। साथ ही इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आप इस फिल्म का मजा ले सकते हैं।

लज्जा

फिल्म लज्जा ने समाज में लड़कियों की एक अलग ही छवि को सबक सबके सामेन पेश किया था। इस फिल्म में दिखाया गया था कि एक तरफ नारी को देवी समझकर पूछा जाता है दूसरी तरफ बेटी को गर्भ में ही मार दिया जाता है। महिलाओं के साथ रेप होता है और उन्हें घर में छिपाकर रख दिया जाता है ताकि किसी को इसके बारे में पता न चल सके। वहीं कई महिलाओं को दहेज के लिए जिंदा जला दिया जाता है। हालांकि इस फिल्म में दिखाया गया था कि अगर महिलाएं जरूरत के समय मां दुर्गा का रूप धारण कर लें तो जुल्म ढाने वालों का सर्वनाश कर सकती हैं। महिला दिवस पर आप इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

पिंक

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म पिंक ने लोगों के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई थी। अनिरुद्ध चौधरी की निर्देशित इस फिल्म के जरिये ये मैसेज दिया गया था कि अगर एक लड़की न कहती है तो उसका मतलब न ही समझा जाए। फिल्म में ये दिखाया गया था कि समाज खुद को कितना भी मॉर्डन क्यों न मान ले लेकिन लड़कियों को आज भी उनके कपड़ों और हंसने बोलने के तरीकों से ही जज किया जाता है और उनके चरित्र पर सवाल भी उछाए जाते हैं। महिला दिवस पर आप अपने परिवार के साथ इस फिल्म का मजा ले सकते हैं।

इंग्लिश-विंग्लिश

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की इस फिल्म ने दर्शकों पर अपना भरपूर जादू चलाया था। गौरी शिंदे के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक महिला को अंग्रेजी न आने पर अपने ही घर में हीन भावना का शिकार होना पड़ता है। उसके खुद के बच्चे उसे अपने स्कूल ले जाना पसंद नहीं करते हैं। वहीं पति उसकी कमजोरी का मजाक बनाता है। हालांकि फिल्म में ये दिखाया गया है कि श्रीदेवी बाद में इंग्लिश सीखती हैं और परिवार को अपनी वैल्यू समझाती हैं। महिला दिवस के लिए ये एक परफेक्ट मूवी साबित हो सकती है।

थप्पड़

तापसी पन्नू स्टारर फिल्म थप्पड़ भी ऐसी कहानी है जिसे शायद ही कोई नापसंद कर सके। फिल्म घरेलू हिंसा के मुद्दे को सबके सामने पेश करती है फिर एक पति ने अपनी पत्नी को सबके सामने एक थप्पड़ ही क्यों न मारा हो। इसे बस इतनी सी बात कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इस बार महिला दिवस के मौके पर ये फिल्म जरूर देखें।

छपाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक भी महिला दिवस के मौके पर देखी जा सकती है। ये फिल्म रियल लाइफ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवार की कहानी पर बेस्ड है। ये फिल्म उन सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए इंस्पीरेशन हैं जिन्हें एसिड अटैक जैसे दर्द को सहना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+