माधुरी के बाद अब 'iPhone लॉकस्क्रीन चैलेंज' में छाईं सानिया मिर्जा, देखें VIDEO

मुंबई, 27 नवबंर: इंस्टाग्राम पर इन दिनों नए ट्रेंड ने इंटरनेट पर सनसनी फैलाई हुई है। इस नए चैलेंज में बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर कई मशूहर हस्तियां शामिल हो रही हैं, जिसमें अब सानिया मिर्जा का नाम भी जुड़ गया है। इंस्टा के आईफोन लॉकस्क्रीन चैलेंज में सानिया मिर्जा जबरदस्त तरीक से ट्रेंड कर रही है। वीडियो क्लिप में सानिया मिर्जा को विंडो की ओर देखते हुए एक कार के अंदर बैठे देखा जा सकता है। जो अब वायरल हो रहा है। ऐसे में जानिए क्या है 'आईफोन लॉक स्क्रीन चैलेंज' ?

माधुरी दीक्षित के बाद छाईं सानिया मिर्जा

माधुरी दीक्षित के बाद छाईं सानिया मिर्जा

'आईफोन लॉक स्क्रीन' चैलेंज में माधुरी दीक्षित, गौहर खान और करिश्मा तन्ना के बाद सानिया मिर्जा भी दिखाई दी है। इन सेलेब्स ने इंस्टाग्राम रील्स पर लॉक स्क्रीन फिल्टर ऑन के साथ अपने वीडियो शेयर किए है। मशहूर हस्तियां लॉकस्क्रीन चैलेंज में जबरदस्त तरीक से शामिल हो रही हैं। सानिया मिर्जा ने अपनी वीडियो शेयर किया है, जो अब वायरल हो गया है। उनके इस वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

कार के अंदर बैठीं सानिया, फिर देने लगी ऐसा लुक

कार के अंदर बैठीं सानिया, फिर देने लगी ऐसा लुक

वीडियो शेयर करते हुए सानिया मिर्जा ने कैप्शन में लिखा- जब आपका बच्चा बीमार हो और 2 घंटे की नींद पर काम कर रहे हो। माधुरी दीक्षित से सानिया मिर्जा तक: हर कोई इस iPhone ट्रेंड में शामिल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सानिया बिना मेकअप के नजर आ रही है। और इस चैलेंज को पूरा करतीं दिखाईं दे रही हैं। वीडियो में सानियाखिड़की की ओर देखते हुए एक कार के अंदर बैठीं है और जैसे ही गाने की बीट आती है वह मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देखती हैं।

फैंस के आ रहे जबरदस्त रिएक्शन

फैंस के आ रहे जबरदस्त रिएक्शन

सानिया मिर्जा के इस वीडियो को अब तक इसे 129k से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं उनके फैंस भी उनकी जबरदस्त तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस चैलेंज में माधुरी दीक्षित, हिना खान, गौहर खान जैसे कई और सेलेब्स ने भी हिस्सा लिया है।

क्या है आईफोन लॉकस्क्रीन चैलेंज?

क्या है आईफोन लॉकस्क्रीन चैलेंज?

यह चैलेंज इंस्टाग्राम पर शुरू किया गया है, जहां एक फिल्टर को यूज करना होता है, जो आईफोन की लॉकस्क्रीन जैसा दिखता है। रील में कंटेस्टेंट को पूरी तरह से एक दम वॉलपेपर जैसे दिखना है यानि की बिल्कुल स्थिर। फिर पीछे से गाना बन्ना रे बजता है। और जैसे ही बीट गिरती है कंटेस्टेंट कोई हरकत करता है यह बताने के लिए कि ये वालपेपर नहीं था। आप भी देखिए सानिया मिर्जा का वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+