India’s Got Latent Case: कहां हैं Ranveer Allahbadia? जांच एजेंसियों से नहीं कोई संपर्क, कई राज्यों में FIR
Ranveer Allahbadia India's Got Latent Case: माता-पिता पर भद्दा कमेंट करके फंसे मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया ( Ranveer Allahbadia) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रणवीर अल्लाहबादिया पर महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट, गुवाहाटी पुलिस और जयपुर पुलिस में मामले दर्ज हैं, लेकिन वह अब तक जांच एजेंसियों के संपर्क से बाहर हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने रणवीर (Ranveer Allahbadia) को 24 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पुलिस से बचके भाग रहे Ranveer Allahbadia?
न्यूज एजेंसी एएनआई ने मुंबई और गुवाहाटी पुलिस के हवाले से बताया कि इंडियाज गॉट लेटेंट केस में रणवीर अल्लाहबादिया लगातार जांच एजेंसियों के संपर्क से बाहर है। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट और गुवाहाटी पुलिस ने रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।
कई राज्यों में FIR, Ranveer Allahbadia लापता!
पुलिस के अनुसार रणवीर ने अभी तक एजेंसियों से संपर्क नहीं किया है। महाराष्ट्र साइबर और गुवाहाटी पुलिस के अलावा जयपुर पुलिस ने भी रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन वह अभी तक उनसे भी संपर्क में नहीं आया है। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने रणवीर को 24 तारीख को अपने सामने पेश होने का आदेश दिया है।
Ranveer Allahbadia को 24 फरवरी के लिए भेजा समन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुवाहाटी पुलिस और जयपुर पुलिस भी रणवीर के खिलाफ जांच कर रही हैं, लेकिन वह लगातार लापता बने हुए हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या रणवीर 24 फरवरी को जांच एजेंसियों के सामने पेश होंगे या फिर मामला और उलझेगा?
जानिए क्या है पूरा विवाद?
रणवीर इन दिनों विवादों से घिरे हुए हैं। इसका कारण है उनकी माता-पिता पर की गई अश्लील टिप्पणी, जो कि उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) शो में की थी। शो में रणवीर ने कहा था किॉ, 'क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या आप एक बार शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?' रणवीर की इस विवादित टिप्पणी ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया और कई राज्यों में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications