मां को गाड़ी में घुमाते दिखे Indian Idol विनर सनी हिंदुस्तानी, कभी जूतों पर पॉलिश कर करते थे गुजारा
नई दिल्ली, 23 जून: कभी जूतों पर पॉलिश कर गुजारा करने वाले सिंगर सनी हिंदुस्तानी की लाइफ सिंगिंग रियालिटी शो इंडियन आइडल जीतने के बाद पूरी तरह से बदल चुकी है। ऑडीशन के समय से ही गरीब परिवार से आने वाले और कभी जूते पॉलिश करके अपना घर चलाने वाले सनी ने इंडियन आइडल जज और दर्शक दोनों को इंप्रेस किया था। अब सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां और कार के साथ नई फोटो शेयर की है।

सनी हिंदुस्तानी ने शेयर की मां के साथ फोटो
सनी हिंदुस्तानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां के साथ पानी पीने की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए सनी हिन्दुस्तानी ने लिखा कि, इस धूप के मौसम में अपना पानी पीना न भूलें ️हमारे घर से तुम्हारे घर तक, प्यार.....। #मदरएंडसन #क्वालिटीटाइम। सनी के इस प्यार भले पोस्ट पर उनकी विदेशी गर्लफ्रेंड रेमडी ने भी कमेंट किया। सनी की गर्लफ्रेंड ने कमेंट हार्ट इमेजी शेयर की है।

सनी और उनकी मां ने काफी तकलीफें झेली हैं
सनी द्वारा अपनी मां के साथ फोटो शेयर करने के बाद उनके फैंस इमोशनल हो गई हैं। वे लगातर सनी को हार्ट इमोजी भेज रहे हैं। उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। सनी और उनकी मां ने काफी तकलीफें झेली हैं। वे भटिंडा के अमरपुरा बस्ती में बने दो कमरे के मकान में रहते थे, लेकिन अब इस बेटे ने अपनी मां को बेहतर जिंदगी दे रहा है। उन्होंने कहा, 'मैंने जिंदगी में काफी मुश्किलें देखी हैं और मेरी मां ने भी।'

जूतों पर पॉलिश कर गुजारा करते थे सनी
अमरपुरा बस्ती, बठिंडा, पंजाब के रहने वाले सनी हिंदुस्तानी की मां लोगों के घरों में सफाई का काम करती हैं, बेहद ही आर्थिक तंगी के दौर से गुजरे सनी को अपने घरों में लोगों का पेट भरने के लिए जूते भी पॉलिश करने पड़े हैं। मां सरस्वती का विशेष आशीर्वाद पाए सनी की आवाज में लोगों को उस्ताद नुसरत फतेह अली खान की छवि दिखाई पड़ती है, गाने का शौक सनी को बचपन से था, सनी हिंदुस्तानी ने कभी भी संगीत की कोई शिक्षा नहीं ली है।

सलमान खाने के लिए गाना गाना सनी का सपना है
एक एपीसोड के दौरान सनी ने बताया था कि जब वह बहुत छोटे थे तब उन्होंने पहली बार नुसरत फतेह अली खान का गाना 'वो हटा रहे हैं परदा' एक दरगाह पर सुना था। उस गाने को सुनकार वह रोने लगे। बस यही से उन्हें गायकी का शौक लगा। इसके बाद वह नुसरत फतेह अली खान सहित अनेक गायकों को गाना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने स्टेज पर गाना शुरू किया और लोगों को उनकी आवाज काफी पसंद आने लगी और वो अपने आस-पास के लोगों में पहचाने जाने लगे। सनी ने इंडस्ट्री में बड़े नामों के साथ काम करना चाहते हैं। ए.आर रहमान और सलमान खान जैसे नाम उनकी लिस्ट में टॉप पर हैं।

कंगना की फिल्म में गा चुके हैं गाना
सनी हिन्दुस्तानी को उनका पहला ब्रेक इमरान हाशमी की फिल्म 'द बॉडी' में मिला। आपको बता दें कि सनी 'इंडियन आइडल' के सफर के दौरान ही कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' के लिए गाना गा चुके हैं। उन्होंने शंकर महादेवन के साथ गाना गाया था जिसे जावेद अख्तर ने लिखा था।

सनी की गर्लफ्रेंड मूल रूप से नीदरलैंड से हैं
इससे पहले सनी अपनी विदेशी गर्लफ्रेड के चलते सुर्खियों में आए थे। सनी हिंदुस्तानी ने अपने प्यार का इजहार करते हुए सनी ने गर्लफ्रेंड के साथ एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था, 'हमेशा तुम्हारे साथ, मेरा सच्चा प्यार @ramdeyofficial... लंदन में एक साथ शो इन्जॉय करेंगे।' हालांकि Ramdey के इंस्टाग्राम अकाउंट से बहुत पहले से ही प्यार भरे पोस्ट सनी के लिए होते रहे हैं।सनी की गर्लफ्रेंड मूल रूप से नीदरलैंड से हैं।












Click it and Unblock the Notifications