Indian Idol 12 : CM धामी ने दी पवनदीप को जीत की बधाई, राजन के नाम पर रखा गया सड़क का नाम
नई दिल्ली, 16 अगस्त। आखिरकार देश को 'इंडियन आइडल 12' मिल ही गया, जी हां इस बार उत्तराखंड के छोरे ने संगीत की इस प्रतियोगिता में बाजी मार ली है। पवनदीप राजन की जीत पर पूरा राज्य काफी खुश है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पवनदीप को जीत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पवनदीप पर फोटो शेयर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

CM धामी ने दी पवनदीप को जीत की बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने Tweet में लिखा है कि 'उत्तराखंंड के सपूत @PawandeepRajan को #IndianIdol2021 जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा केदार से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।'
Recommended Video

राजन के नाम पर रखा गया सड़क का नाम
तो वहीं जब ग्रैंड फिनाले चल रहा था, उस वक्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक वीडियो मैसेज दिखाया गया, जिससे पता चला कि पवनदीप राजन के सम्मान में चंपावत में एक मार्ग का नाम उनके नाम पर रखा गया है। अपने बारे में ये बातें सुनकर पवनदीप राजन काफी इमोशनल हो गए थे।

कौन हैं पवनदीप राजन?
आपको बता दें कि सुरमयी आवाज के मालिक पवनदीप राजन का जन्म 27 जुलाई 1996 को उत्तराखंड के चंपावत में हुआ था। उनके पिता श्री सुरेश राजन एक कौमनी लोक गायक हैं। संगीत का माहौल उन्हें बचपन से ही देखने को मिला था। वो बहुत सारे वाद्ययंत्र बनाने में भी निपुण हैं।

सोशल मीडिया पर भी पवनदीप काफी लोकप्रिय हैं
पवनदीप राजन इससे पहले वॉयस इंडिया सीजन 1 (2015) के भी विजेता रह चुके हैं। पवनदीप एक संगीत निर्देशक भी हैं। इन्होंने कुछ मराठी और कुछ पहाड़ी फिल्मों में भी गाने गाए हैं, ये मराठी फिल्मों में संगीत भी दे चुके हैं। ये दुबई, मलेशिया, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका जैसे कई देशों में शो भी कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी पवनदीप काफी लोकप्रिय हैं, उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ये रहा शो का रिजल्ट
- पवनदीप राजन ( विजेता)
- अरुणिता कांजीलाल ( सेकेंड रनरअप)
- सायली कांबले (थर्ड रनरअप)
- मोहम्मद दानिश (चौथा नंबर)
- निहाल तारो (5वां नंबर)
- शन्नमुखप्रिया (छठे नंबर पर)

इनाम मिलने पर बहुत खुश नहीं हुए पवनदीप राजन
पवनदीप को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये और एक लग्जरी कार मिली है। जिसके बारे में बात करते हुए पवनदीप ने ETIMES से कहा कि 'मैं बहुत खुश नहीं हूं , मैं जरूर आज जीत गया लेकिन हम सभी 6 लोग बेहतरीन सिंगर्स हैं। मुझे यहां अच्छे दोस्त मिले। जब मुझे ट्रॉफी मिली तो मेरी मां रोने लग गई। पवनदीप ने कहा कि हम सभी दोस्तों ने साथ में काम करने का वादा किया है। हमने कुछ प्लानिंग की है और जल्द ही उस पर हम लोग काम शुरू करेंगे। पवनदीप ने कहा कि मैं उत्तराखंड से हूं, वहां की स्थिति कुछ ज्यादा ठीक नहीं है। ऐसे में मैं वहां पर एक म्यूजिकल स्कूल खोलना चाहता हूं, जिससे नए टैलेंट को मौका मिल सके।'












Click it and Unblock the Notifications