Indian Idol 12 के फिनाले में मेकर्स दे सकते हैं दर्शकों को बड़ा सरप्राइज, इस बार 2 होंगे ट्रॉफी के हकदार!

Indian Idol 12 finale, Indian Idol 12 TWO winners, Indian Idol 12 news, Indian Idol great grand finale, Indian Idol 12 finale August 15, Indian Idol 12 Sayli Kamble, Sayli Kamble Eliminated, Indian Idol 12, indian idol

मुंबई, 04 अगस्त: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 अब अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है। हालांकि छोटे पर्दे का पसंदीदा रिएलिटी शो किसी न किसी वजह से इस बार सुर्खियों में रहा है। अब शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है। शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और जल्दी नए इंडियन आइडल का भी खुलासा हो जाएगा, लेकिन इस बीच शो के मेकर्स फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार एक नहीं बल्कि इन दो लोगों को ट्रॉफी मिल सकती हैं।

शो में बचे टॉप 6 कंटेस्टेंट

शो में बचे टॉप 6 कंटेस्टेंट

इंडियन आइडल के इस सीजन ने अब तक की सबसे ज्यादा टीआरपी कमाई है, वैसे तो शो अपने पूरे परवान पर चढ़ा रहा, चाहे कंटेस्टेंट की सिंगिंग परफॉर्मेंस की बात हो या फिर पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की लव स्टोरी। दर्शकों ने पूरे सीजन पर जमकर अपना प्यार बरसाया। अब 15 अगस्त को सीजन का फिनाले है। हालांकि सीजन में टॉप 6 कंटेस्टेंट बचे हैं, जिनमें से एक को इस हफ्ते शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।

दर्शकों से नहीं हो रहा इंतजार

दर्शकों से नहीं हो रहा इंतजार

मौजूदा वक्त में शो को टॉप 6 प्रतियोगी मिले हैं, जिनमें पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, निहाल टौरो, सायली कांबले और शनमुख प्रिया शामिल हैं। इस बीच इंडियन आइडल 12 के मेकर्स दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट का लेवल बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। 'ग्रेट ग्रैंड फिनाले' नजदीक है। दर्शकों के लिए 12वें सीजन के विनर को जानने का इंतजार अब मुश्किल होता जा रहा है।

इस बार एक नहीं बल्कि दो विनर!

इस बार एक नहीं बल्कि दो विनर!

इनमें से एक आने वाले सप्ताह में होने वाले सेमीफाइनल में बाहर हो जाएगा और ट्रॉफी जीतने की दौड़ में केवल टॉप 5 ही बचे रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सायली कांबले शो से बाहर हो गई हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। और अब कुछ नई रिपोर्ट्स यह कयास लगा रही है कि मेकर्स इस साल सिर्फ एक नहीं बल्कि दो विजेताओं के साथ दर्शकों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। यह पहली बार होगा जब किसी शो को एक के बजाय दो विजेता मिलेंगे। हालांकि मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है।

सोशल मीडिया पर इन दो का नाम

सोशल मीडिया पर इन दो का नाम

इधर, सोशल मीडिया के रुझानों के अनुसार नेटिजन्स को पहले ही अपना टॉप 2 मिल गए हैं, जिसमें पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का नाम हैं। फैंस दोनों कंटेस्टेंट के पूरे सपोर्ट में हैं और यह भी विश्वास कर रहे हैं कि वे ही ट्रॉफी जीतेंगे। पवनदीप और अरुणिता ने शुरू से ही बहुत अच्छी सिंगिंग की है। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से जजों से लेकर दर्शकों का भी दिल जीता है। बता दें कि इस बार इंडियन आइडल 12 का फिनाले 12 घंटे तक चलेगा। 'द ग्रेटेस्ट ग्रैंड फिनाले एवर' टाइटल वाला यह शो 15 अगस्त को दोपहर से आधी रात तक टेलिकास्ट होगा, जिसके बाद शो के विनर के नाम की घोषणा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+