जूते पहनकर तिरंगा फहराने पर ट्रोल हुईं शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब कहा- 'मुझे ज्ञान मत दें'

Shilpa Shetty: 77वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम जनता से लेकर तमाम बॉलीवुड सितारों में अपने अंदाज में इसे स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया। साथ ही इसकी सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दी। इसी के साथ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर पति राज कुंद्रा, बच्चों और मां के साथ मिलकर तिरंगा फहराया।

शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ तिरंगा फहराते हुए वीडियो शेयर किया है। इस बीच फैंस की नजर एक्ट्रेस के जूतों पर पड़ी और उन्हें ट्रोल कर दिया। दरअसल, झंडा लहराते समय शिल्पा शेट्टी ने जूते पहने हुए थे। जिसकी वजह से फैंस ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

Shilpa Shetty

दरअसल, शिल्पा शेट्टी की इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'जूते उतारना और झंडा फहराना बेहतर होता, चप्पल तो उतार देती।' ऐसे में एक्ट्रेस ज्यादा देर चुप नहीं रहीं और उन्होंने ट्रोलर्स को इसका करारा जवाब दिया। साथ ही शिल्पा ने नेटिजेन्स को इस मामले में चुप रहने की सलाह दी।

शिल्पा शेट्टी ने कमेंट कर लिखा, 'मैं झंडा फहराते समय सभी नियमों को जानती हूं, मेरे देश और झंडे के लिए सम्मान मेरे दिल से आता है सवाल उठाने के लिए नहीं। आज की पोस्ट उस भावना को शेयर करने और जश्न मनाने के लिए थी। उन सभी ट्रोलर्स के लिए जिन्हें मैं आमतौर पर नजरअंदाज कर देती हूं, मैं इस दिन इसे इग्नोर नहीं कर सकती। इसलिए अपने फैक्ट्स को सही करें।' फिलहाल सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये कमेंट काफी वायरल हो रहा है।

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द दी सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ रोहित शेट्टी का ओटीटी शो इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी। इसके अलावा ध्रुव सरजा की आगामी फिल्म केडी: द डेविल में अहम किरदार निभाएंगी। इस फिल्म की रिलीज डेट का मेकर्स जल्द ही ऐलान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+