क्या बिग-बॉस में नजर आएंगे आदिल दुर्रानी? ब्वॉयफ्रेंड की एंट्री पर बोलीं राखी सावंत- 'इंशा अल्लाह!'

हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे सलमान खान के फेमस शो बिग-बॉस में अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल की एंट्री को लेकर बात करती हुई नजर आ रही हैं।

मुंबई, 16 जुलाई: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। राखी को अकसर उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग स्पॉट किया जाता है। एक्ट्रेस और उनके लविंग ब्वॉय आदिल चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में अब राखी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे सलमान खान के फेमस शो बिग-बॉस में अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल की एंट्री को लेकर बात करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान राखी का अतरंगी लुक भी देखने को मिला, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्या बोलीं राखी?

क्या बोलीं राखी?

दरअसल ड्रामा क्वीन से बातचीत में सुश्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते को लेकर सवाल पूछे गए थे, जिसके बाद राखी ने खुशी जताई। इसके बाद पैपराजी ने राखी से पूछा कि क्या आदिल बिग-बॉस में नजर आएंगे? तो राखी ने कहा-इंशाअल्लाह!

आदिल को बिग बॉस में देखना चाहते हैं फैंस

आदिल को बिग बॉस में देखना चाहते हैं फैंस

इस दौरान राखी ने ब्राउन कलर का विग पहना हुआ था। राखी का ये लुक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राखी का ये रिएक्शन सामने आने के बाद लोग आदिल को बिग-बॉस में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वायरल हुआ राखी का लुक

वायरल हुआ राखी का लुक

राखी का ये अतरंगी लुक देखकर फैंस खुश हो गए और ये वीडियो जमकर वायरल होने लगा। राखी भी पैपराजी के साथ हंस-हंसकर बात करती हुई नजर आ रही हैं।

बिग-बॉस के लिए सलमान की डिमांड

बिग-बॉस के लिए सलमान की डिमांड

बिग-बॉस की बात करें, तो हाल ही में शो के होस्ट सलमान खान अपनी फीस की डिमांड को लेकर खूब चर्चा में रहे थे। एक्टर ने इस बार शो को होस्ट करने के लिए अपनी फीस में तीन गुना ज्यादा बढ़ोतरी कर दी है।

वायरल हुआ राखी का बेबी बंप

वायरल हुआ राखी का बेबी बंप

बीते दिनों राखी का एकवीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। राखी का ये वीडियो विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे अपना फेक बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

ऐसे बनाया फेक बंप

ऐसे बनाया फेक बंप

राखी ने ये बेबी बंप बलून से बनाया। बलून से बेबी बंप बनाकर राखी कहती हैं कि मैं एक मसीहा को जन्म दूंगी। राखी कहती हैं कि पापी लोगों को सुधारने के लिए बाहुबली आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+