'मुझे विराट के साथ नॉर्मल रहना पसंद है' जब अनुष्का शर्मा ने खोले रिलेशनशिप के राज, वायरल हुआ थ्रोबैक वीडियो

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फेमस जोड़ियों में शुमार हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपने और विराट को लेकर बात कर रही हैं।

मुंबई, 15 जुलाई: अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अनुष्का ने बॉलीवुड की 'रब ने बना दी जोड़ी', 'बैंड बाजा बारात', 'जब तक है जान', 'सुल्तान', 'पीके', 'संजू', 'एनएच 10' और 'फुलौरी' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने फैमिली के साथ समय बिताने के लिए फिल्मों से भी ब्रेक लिया हुआ था। विराट और अनुष्का फेमस जोड़ियों में शुमार हैं। अब एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने और विराट से जुड़े किस्से बयां कर रही हैं।

वायरल हुआ अनुष्का का पुराना इंटरव्यू

वायरल हुआ अनुष्का का पुराना इंटरव्यू

हाल ही में फिल्मफेयर के साथ एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक इंटरव्यू बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने विराट और अपनी कैमिस्ट्री को लेकर बात कही है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए कपल के तौर पर एक दूसरे के साथ टाइम बिताना कितना जरूरी था।

एक्ट्रेस ने खोले रिलेशनशिप के राज

एक्ट्रेस ने खोले रिलेशनशिप के राज

पिंकविला की खबर के मुताबिक अनुष्का कहती हैं कि कैसे वो और विराट एक दूसरे से मिलते जुलते थे। एक्ट्रेस कहती हैं कि जब हम विदेश ट्रिप पर जाते हैं, तो कितने खुश होते हैं। हम सिर्फ वो पल बिता रहे होते हैं, जो खुशी दें। सुपरमार्केट से पानी खरीदना कुछ सामान खरीदना जैसी छोटी-छोटी चीजें हमें खुशी देती हैं। ये कहना काफी मुश्किल है कि हम किस चीज में अलग हैं।

शादी के बाद मिला कम समय

शादी के बाद मिला कम समय

अनुष्का शर्मा ने आगे कहा कि शादी के बाद विराट के साथ समय बिताने के लिए उन्हें काफी कम समय मिला। ये समय उनके लिए काफी नहीं था।

लॉकडाउन में की प्रेग्नेंसी की घोषणा

लॉकडाउन में की प्रेग्नेंसी की घोषणा

बताते चलें कि अनुष्का और विराट ने लॉकडाउन के दौरान एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद 2021 की शुरुआत में दोनों ने फैंस को अपने पैरेंट्स बनने की खुशखबरी दी थी। फैमिली के साथ फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- हमने लाइफ को प्यार, प्रेसेंस और ग्रैटीट्यूड के साथ जिया है और अब वामिका इसे एक नए स्तर पर लेकर आ गई है।

इस फिल्म में दिखेंगी अनुष्का

इस फिल्म में दिखेंगी अनुष्का

अनुष्का शर्मा ने लंबे समय से एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है। एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस जल्द ही क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+