कब और कैसे फ्री में देख सकेंगे धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म? इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी इक्कीस
Ikkis OTT Release Date: पिछले साल नवंबर के महीने में धर्मेंद्र का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी फिल्म Ikkis रिलीज हुई थी। ये उनकी आखिरी फिल्म थी। जो अब थिएटर से हटने के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। ऐसे में कई लोगों के सवाल हैं कि ये फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी? इसे कहां देख सकेंगे। इस रिपोर्ट में हम आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो ये फिल्म Amazon Prime Video पर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के देखने को मिलेगी। 26 फरवरी से दर्शक इसे मुफ्त में देख सकते हैं। अगर आपके पास प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन है। जबकि पहले इसके लिए ₹349 चुकाने पड़ेंगे। फिल्म 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।
1971 युद्ध के नायक पर आधारित कहानी
फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीर अधिकारी Arun Khetarpal की शौर्यगाथा पर आधारित है। मात्र 21 वर्ष की आयु में परमवीर चक्र से सम्मानित सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। फिल्म में Agastya Nanda ने अरुण की भूमिका निभाई है। साथ ही Dharmendra, Jaideep Ahlawat और Simar Bhatia भी अहम किरदारों में नजर आते हैं।
निर्देशन और विवादित डिस्क्लेमर
फिल्म का निर्देशन Sriram Raghavan ने किया है। हाल ही में उन्होंने फिल्म के अंत में जोड़े गए एक डिस्क्लेमर पर असंतोष जताया। इस डिस्क्लेमर में पाकिस्तान से जुड़ा सख्त संदेश शामिल था। राघवन के अनुसार, यह निर्णय उनके नियंत्रण से बाहर था और वह व्यक्तिगत रूप से इससे संतुष्ट नहीं थे।
'बदलापुर' का उदाहरण
राघवन ने अपनी पिछली फिल्म Badlapur का जिक्र करते हुए बताया कि उसमें भी एक अतिरिक्त म्यूजिक वीडियो प्रोड्यूसर के आग्रह पर जोड़ा गया था, जिससे फिल्म का प्रभाव बदला। 'इक्कीस' के मामले में भी उन्होंने संकेत दिया कि कुछ रचनात्मक फैसले निर्माता स्तर पर लिए गए। थिएटर में सीमित सफलता पाने के बाद अब फिल्म की असली परीक्षा ओटीटी पर होगी। देशभक्ति और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नए दर्शकों तक पहुंचेगी। देखना होगा कि मुफ्त उपलब्धता के बाद इसे कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications