IIFA 2024: आईफा सेरेमनी में हुआ ये बड़ा बदलाव, जानें कब और कहां आयोजित होगी ये सेरेमनी

IIFA Awards 2024: हर साल की तरह इस साल भी आईफा (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्डस) 2024 लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार होता नजर आ रहा है। इस बार आईफा को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। इस अवॉर्ड शो के लेकर कुछ बड़े बदलाव भी किए गए हैं।

आईफा अवॉर्ड्स में बड़ा बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहली बार आईफा अवॉर्ड्स में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। खबर है कि इस साल अवॉर्ड्स में चार अलग भाषाओं की फिल्मों को जगह दी गई है। ये चार भाषाएं तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ है।

iifa awards

27 से 29 सितंबर 2024 तक चलेगा इवेंट
इसके साथ ही अब आईफा अवॉर्ड्स में हिंदी को मिलाकर कुल पांच भाषाओं की फिल्मों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आईफा अवॉर्ड्स 2024 का शेड्यूल भी सामने आ गया है। ये अवॉर्ड सेरेनी अबू धाबी के यश आईलैंड में आगामी 27 से 29 सितंबर 2024 तक चलेगा।

इस अवॉर्ड सेरेमनी का शेड्यूल कुछ इस तरह से होगा-

1. पहले दिन, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

2. दूसरे दिन हिंदी फिल्मों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

3. तीसरे दिन संगीत के क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

आईफा अवॉर्डस 2024 की प्रेस कॉन्फ्रेंस
गत 10 सितंबर 2024 (मंगलवार) को हुई आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सभी बातों की जानकारी लोगों को दी गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में करण जौहर, राणा दग्गुबाती, सिद्धांत चतुर्वेदी, अभिषेक बनर्जी और शाहरुख खान जैसे स्टार्स शामिल हुए थे।

29 सितंबर 2024 को होगा 'आईफा रॉक्स'
इस अवॉर्ड नाइट में रेखा, शाहिद कपूर, कृति सनोन, विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर जैसे बॉलीवुड सितारे अपनी शानदार परफॉर्मेंस देंगे। गत 29 सितंबर 2024 को 'आईफा रॉक्स' सेगमेंट की मेजबानी सिद्धांत चतुर्वेदी और अभिषेक बनर्जी करेंगे, जिसमें शंकर एहसान लॉय और हनी सिंह परफॉर्म करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+