Priyanka-Nick: किसी और महिला के साथ अगर प्रियंका चोपड़ा ने निक को पकड़ा रंगे हाथ? ड्रीम गर्ल करेंगी ये हाल

प्रियंका चोपड़ा से जब एक बार रिपोर्टर ने पूछा कि अगर उनके पति निक जोनस ने उन्हें चीट किया तो वह क्या उन्हें माफ करेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने हैरान कर देने वाला जवाब दिया।

Priyanka Chopra Nick Jonas: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद खुश हैं। साल 2018 में उनकी निक जोनस से शादी हुई थी। दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका हाल ही जन्म हुआ था। एक्ट्रेस की बेटी का नाम मालती है। वहीं उनकी लव लाइफ की बात करें तो निक जोनस और प्रियंका सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते। लेकिन एक बार प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया था कि अगर उनके पति निक उन्हें धोखा देते हैं तो वो क्या करेंगी?

पति निक जोनस ने अगर बनाए किसी और के साथ संबंध?

पति निक जोनस ने अगर बनाए किसी और के साथ संबंध?

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2016 में दिए एक इंटरव्यू में पति के धोखे और बेवफाई पर खुलकर बात की थी। उन्होंने पति निक जोनस का उदाहरण देते हुए कहा था कि, 'अगर मेरे पति को मेरे रहते हुए किसी और औरत से प्यार हुआ तो मैं उसे हमेशा के लिए अलविदा कह दूंगी। मेरा मानना है कि अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो प्यार होना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर प्यार नहीं है तो फिर उस रिश्ते आगे ले जाने से कोई फायदा नहीं है।'

प्रियंका ने कहा- 'पति का अगर किसी और पर दिल आया तो...'

प्रियंका ने कहा- 'पति का अगर किसी और पर दिल आया तो...'

प्रियंका चोपड़ा इस बारे में बात करते हुए बताया कि अगर किसी महिला का पति उसे चीट कर रहा है तो उसे क्या करना चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'तुम्हें अपनी शादी को बचाने के लिए लड़ना चाहिए। लेकिन तब नहीं, जब उसका दिल आपके बजाय किसी और के साथ हो। तब आप दोनों में से कोई खुश नहीं होगा। जब भी पति का चेहरा देखोगी तो उसे किसी और के साथ ही पाओगी। ऐसे में आत्म सम्मान सबसे जरूरी हो जाता है और उस रिश्ते को आगे ले जाने का कोई फायदा नहीं होगा।'

एक्ट्रेस क्या पति को देंगी मौका या फिर.....

एक्ट्रेस क्या पति को देंगी मौका या फिर.....

इसके बाद जब प्रियंका चोपड़ा से निक जोनस को लेकर ये सवाल किया गया कि, 'अगर वह उनको धोखा दें या फिर किसी और महिला के साथ पकड़े जाएं तो फिर एक्ट्रेस क्या करेंगी?' प्रियंका चोपड़ा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'मैं शायद उसे पहले बुरी तरह पीटूंगी। उसे बंद कर दूंगी और फिर पता नहीं क्या-क्या करूंगी। मैं एक ऐसी इंसान हूं जो हिंसक हो जाती है। हो सकता है प्यार की वजह से मैं उसे माफ कर दूं हो सकता है नहीं भी। एक चांस सभी का बनता है।"

निक जोनस और प्रियंका की शादी

निक जोनस और प्रियंका की शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस खैर एकसाथ बहुत खुश हैं। उनकी लव लाइफ की बात करें तो साल 2018 में शादी करने से पहले दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया। प्रियंका और निक में लगभग 10 साल का फर्क है। एक्ट्रेस भारत छोड़कर उनके साथ शादी के बाद विदेश में रह रही हैं। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए 3 साल बाद वापस इंडिया आई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपकमिंग फिल्म जी ले जरा की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन फरहान अख्तर करेंगे। इस फिल्म की कहानी एक रोड ट्रिप ड्रामा पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+