IC 814 Review: प्लेन के साथ आपके दिमाग को भी हाईजैक कर देगी इस सीरीज की कहानी, जरूर देखें

वेब सीरीज- आईसी 814: द कंधार हाईजैक
स्टारकास्ट- नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, मनोज पाहवा, अरविंद स्वामी, कुमुद मिश्रा, दिव्येंदु भट्टाचार्य, रवि वर्मा, पत्रलेखा
डायरेक्टर- अनुभव सिन्हा
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
स्टार- ****

IC 814-The Kandahar Hijack Review: क्या होता है जब कोई प्लेन हाईजैक हो जाता है। क्या हाईजैकर में कोई इमोशन होता है? हाईजैक होने पर प्लेन में क्या क्या होता है? फ्लाइट के अंदर, फ्लाइट के बाहर, लोग क्या करते हैं? एजेंसियां क्या करती हैं? अगर आपको भी इन सभी सवालों के जवाब चाहिए तो आपको आईसी 814 द कंधार हाईजैक वेब सीरीज जरूर देखना चाहिए।

काठमांडू से दिल्ली आ रहे इंडियन प्लेन को हाईजैक करके कंधार ले जाया गया था। हाइजैक के उन दिनों में असल में क्या क्या हुआ था, ये कहानी आपको नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज में देखने को मिलेगी। जब आप ये सीरीज देखना शुरू करेंगे तो आपका दिमाग हिल जाएगा और सीरीज खत्म होने के बाद ही आप इस हाईजैक से बाहर आ जाएंगे।

IC 814 The Kandahar Hijack Review

क्या है इस वेब सीरीज की कहानी

एक भारतीय विमान जो काठमांडू से दिल्ली जा रहा था (IC 814) के हाईजैक की कहानी के बारे में हर कोई जानता है। लेकिन इस विमान को हाईजैक करके कैसे अलग अलग जगह ले जाया गया और फिर आखिरकार वो प्लेन कैसे कंधार पहुंचा, इस बारे में ही इस वेब सीरीज में बताया गया है।

इस सीरीज की कहानी में आपको दिखाया जाएगा कि कैसे इस प्लेन में सवार सारे यात्रियों की जान बचाई गई। वहीं एजेंसियों ने कैसे इस सिचुएशन के साथ डील किया, यही कहानी इस वेब सीरीज में दिखाई गई है।

कैसी है ये वेब सीरीज

-एक कमरे में नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, अरविंद स्वामी, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, दिव्येंदु भट्टाचार्य जैसे दिग्गज लोग मौजूद हैं। ये सभी एक जरूरी मुद्दे पर बात करते नजर आते हैं। इतने सारे लोगों को साथ में देखकर ही साफ पता चलता है कि देश में कोई न कोई बड़ा मुद्दा हुआ होगा।

-इस वेब सीरीज में एकसाथ कई कलाकार नजर आ रहे हैं जो अपने आप में ही एक बड़ी बात है। 6 एपिसोड की ये सीरीज है और हर एपसोड 30 से 40 मिनट का है लेकिन ये सब इतना फास्ट है कि आप कहीं फास्ट फॉरवर्ड नहीं कर पाएंगे या इससे अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे।

-सीरीज में कहीं भी बेकार की हीरोपंती नहीं दिखाई गई है। ऐसा कुछ नहीं किया गया है जो आपको बेकार लगे। ये सीरीज एक सधे हुए तरीके से चलती है। हर किरदार की परतें खुलती हैं, हर किरदार की अहमियत सामने आती है। हर घटना का बैकग्राउंड बताया जाता है, उस वक्त के असली फुटेज का भी कहीं कहीं बखूबी इस्तेमाल किया गया है।

-आपको ये सीरीज देखकर इस हाईजैक के बारे में बहुत कुछ ऐसा पता चलेगा जो आप नहीं जानते हो। ये सीरीज परफेक्ट बिंज वॉच है, देखना शुरू करेंगे तो खत्म करके ही उठेंगे, भले ही आपको एंडिंग पता हो और यही इस सीरीज की खासियत है।

वेब सीरीज की स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग

-इस वेब सीरीज में एक से बढ़कर एक दिग्गज एक्टर नजर आ रहे हैं। नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, मनोज पाहवा, अरविंद स्वामी, कुमुद मिश्रा, दिव्येंदु भट्टाचार्य, रवि वर्मा, पत्रलेखा, ये सभी कमाल के एक्टर्स हैं और इन्होंने बहुत ही शानदार काम किया है। विजय वर्मा पायलट के किरदार में चमक रहे हैं। उनकी एक्टिंग जानदार है।

-विजय वर्मा ने अपनी इमेज ऐसी बना ली है कि उनका नाम जहां जुड़ता है, वहां अच्छे कंटेंट की उम्मीद अपने आप हो जाती है। एयरहोस्टेस के किरदार में पत्रलेखा भी लाजवाब हैं। एक हाईजैक्ड प्लेन की एयरहोस्टेस पर क्या गुजरती है, ये इस किरदार को देखकर समझा जा सकता है।

-एयरहोस्टेस को अपनी जान बचानी है लेकिन अपने पैसेंजर्स की जान की फिक्र बसे पहले है। उसे गंदे टायलेट भी साफ करने हैं और पेसैंजर्स का खून भी, इस किरदार को पत्रलेखा ने बहुत ही सही तरीके से निभाया है।

-दीया मिर्जा पत्रकार के किरदार में काफी अच्छी लगी हैं। वहीं अमृता पुरी भी पत्रकार के किरदार में खूब जमी हैं। हाईजैकर के किरदार में राजीव ठाकुर ने अपनी एक्टिंग से लोगों को हैरान किया है।

सीरीज का डायरेक्शन
इस वेब सीरीज को अनुभव सिन्हा ने बनाया है और उन्होंने बहुत ही बेहतरीन काम किया है। उनकी रिसर्च, उनकी मेहनत, इतने सीनियर एक्टर्स को साथ लाना और एक ऐसी सीरीज बनाना, जिसकी कहानी पहले से पता है लेकिन आपको उसमें कुछ ऐसा दिखाना है जो दर्शको को चौंका दे। इस सरीज को एक बार जरूर देखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+